लाइव न्यूज़ :

धोखाधड़ी मामलाः ED ने हरियाणा के SRS ग्रुप की 2500 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 17:47 IST

धनशोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत इन संपत्तियों की कुर्की का अस्थायी आदेश जारी किया गया है। समूह और उसके प्रवर्तकों पर आरोप है कि उन्होंने रियल एस्टेट इकाइयां मसलन दुकानों, प्लॉट, फ्लैट और अपार्टमेंट में निवेश पर ऊंचे रिटर्न का वादा कर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने धनशोधन और धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा स्थित एसआरएस समूह की 2,500 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं।समूह विभिन्न क्षेत्रों मसलन सोना एवं आभूषण, जिंस, सिनेमा, खुदरा, होटल, वित्तीय सेवाएं, रियल एस्टेट, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन और धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा स्थित एसआरएस समूह की 2,500 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुये कहा, ‘‘एसआरएस समूह, उसके प्रवर्तकों, परिवार के सदस्यों और सहायक कंपनियों की चल और अचल संपत्तियां मसलन जमीन, रियल एस्टेट परियोजनाएं, वाणिज्यिक परियोजनाएं, आवासीय इकाइयां, सिनेमा हॉल और बैंक में मियादी जमा को कुर्क किया गया है। इन संपत्तियों का कुल मूल्य 2,510.82 करोड़ रुपये आंका गया है। 

धनशोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत इन संपत्तियों की कुर्की का अस्थायी आदेश जारी किया गया है। समूह और उसके प्रवर्तकों पर आरोप है कि उन्होंने रियल एस्टेट इकाइयां मसलन दुकानों, प्लॉट, फ्लैट और अपार्टमेंट में निवेश पर ऊंचे रिटर्न का वादा कर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की। हरियाणा (फरीदाबाद) और दिल्ली पुलिस ने इस मामले में समूह के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामला दायर किया था। 

एसआरएस समूह की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार समूह विभिन्न क्षेत्रों मसलन सोना एवं आभूषण, जिंस, सिनेमा, खुदरा, होटल, वित्तीय सेवाएं, रियल एस्टेट, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि समूह के प्रवर्तक अनिल जिंदल और संस्थापक निदेशकों... जितेंद्र कुमार गर्ग और प्रवीन कुमार कपूर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और लोगों और संस्थानों को ऊंचे रिटर्न का वादा कर निवेश आकर्षित किया। जिंदल को फरीदाबाद पुलिस ने 2018 में गिरफ्तार किया था। 

एजेंसी ने कहा कि बाद में इस निवेश को समूह की अन्य कंपनियों में विभिन्न मुखौटा कंपनियों के जरिये इधर उधर किया गया। इन छद्म कंपनियों में कई डमी निदेशक बनाए गए जो एसआरएस समूह के कर्मचारी थे। भाषा अजय अजय महाबीर महाबीर

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है