लाइव न्यूज़ :

चार युवकों ने किया नाबालिग का सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: November 30, 2020 11:16 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 30 नवंबर कानपुर में चार युवकों द्वारा 14 वर्षीय किशोरी का कथित रूप से अपहरण कर उसका बलात्‍कार किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, युवकों ने अलग-अलग स्‍थान पर लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राहुल सोनकर और मिथुन सोनकर के रूप में हुई है जबकि इस सिलसिले में संदिग्धों विक्की राजपूत और साहिल बाल्मीकि को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) राज कुमार अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि यह मामला रविवार को तब सामने आया, जब नाबालिग लड़की किसी तक आरोपियों के चंगुल से बच निकलने में सफल रही और अपने घर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि चार लोगों ने उसका अपहरण कर दो दिनों तक अलग-अलग स्‍थानों पर उसका कथित रूप से बलात्कार किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्‍कर्म के साथ ही पॉक्‍सो कानून के त‍हत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की दी है। लड़की को चिकित्‍सकीय जांच के लिए जिला अस्‍पताल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?