लाइव न्यूज़ :

मप्र के मुख्यमंत्री के सरकारी हेलिकॉप्टर में चार आदिवासियों ने की सवारी, आभार जताया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:30 IST

Open in App

अलीराजपुर (मप्र), 15 सितंबर मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के चार आदिवासियों के लिए बुधवार को यह एक सपने के सच होने जैसा था, जब उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी हेलिकॉप्टर में उड़ान भरने का मौका मिला।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी जनदर्शन यात्रा के तहत निर्धारित कार्यक्रमों के लिए सड़क मार्ग से यात्रा की। उन्होंने बताया कि आदिवासियों को रणबेहरा से सेजवाड़ा तक मुख्यमंत्री के सरकारी हेलिकॉप्टर में लगभग आधे घंटे की सवारी कराई गई।

जोबट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया का निधन होने के कारण यहां उपचुनाव होगा। उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री जनदर्शन यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल होने यहां आए थे।

अधिकारी ने कहा कि चार आदिवासियों दरियाव सिंह, मंगल सिंह, रिच्चू सिंह बघेल और जोध सिंह को चौहान के बिना हेलिकॉप्टर में करीब आधे घंटे तक यात्रा कराई गई क्योंकि मुख्यमंत्री को निर्धारित कार्यक्रमों के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करनी थी।

वहीं, मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में यात्रा करने वाले आदिवासियों ने चौहान को उनकी उदारता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका हेलिकॉप्टर में उड़ने भरने का सपना पूरा हुआ।

अपने कार्यक्रमों के दौरान चौहान ने जोबट क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें पांच करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला एक स्टेडियम शामिल है।

चौहान के आगमन पर स्थानीय आदिवासियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उनके साथ ढोल की थाप पर नृत्य भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?