लाइव न्यूज़ :

CM ठाकरे के खिलाफ बयान को लेकर मारपीट के मामले में चार शिवसेना कार्यकर्ता गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 26, 2019 22:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देतिवारी ने कुछ लोगों से धमकी मिलने के बाद पोस्ट को हटा लिया। चारों आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर वडाला निवासी हीरामणि तिवारी (33) के साथ कथित रूप से मारपीट की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर एक व्यक्ति की पिटाई और उसे गंजा किये जाने के चार दिन बाद पुलिस ने मामले में गुरूवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि वडाला टीटी पुलिस ने समाधान जुगधर, प्रकाश हास्बे, श्रीकांत यादव और सत्यवान कोलंबेकर को गिरफ्तार किया और उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

चारों आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर वडाला निवासी हीरामणि तिवारी (33) के साथ कथित रूप से मारपीट की और उन्हें गंजा कर दिया क्योंकि उन्होंने फेसबुक पर ठाकरे को लेकर टिप्पणी की थी। तिवारी ने 19 दिसंबर को अपनी पोस्ट में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की तुलना 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार से करने पर शिवसेना अध्यक्ष की निंदा की थी।

तिवारी ने कुछ लोगों से धमकी मिलने के बाद पोस्ट को हटा लिया। लेकिन रविवार को शिवसेना कार्यकर्ता जुगधर तथा हास्बे की अगुवाई में एक समूह ने तिवारी के शांति नगर स्थित आवास के बाहर कथित तौर पर उनकी पिटाई की। घटना का वीडियो वायरल हो गया।

भाजपा नेता किरीट सोमैया और विधायक कैप्टन तमिल सेल्वन ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी तथा गुरूवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वडाला टीटी थाने के निरीक्षक चंद्रकात जाधव ने कहा, ‘‘हमने चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। आगे जांच चल रही है।’’ 

 

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?