लाइव न्यूज़ :

पंजाब के चार मंत्री, पीपीसीसी महासचिव कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:55 IST

Open in App

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) महासचिव और राज्य के चार मंत्रियों ने 2017 के चुनावों के दौरान किए गए वादों में से कुछ के पूरा नहीं होने के मुद्दों को लेकर कांग्रेस आलाकमान से मिलने का फैसला किया है। इन नेताओं का कहना है कि इन मुद्दों को ‘‘मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हल नहीं किया जा रहा है।’’ इस घटनाक्रम से पंजाब कांग्रेस में संकट गहराने की उम्मीद है और इसे अमरिंदर सिंह के खिलाफ खुले विद्रोह के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी के कई विधायक और मंत्री मंगलवार को यहां एकत्रित हुए और उन वादों को लेकर चिंता व्यक्त की, जिन्हें पूरा नहीं किया गया है। इन वादों में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के मामलों में न्याय में देरी, मादक पदार्थ रैकेट में शामिल बड़े लोगों को पकड़ना और बिजली खरीद समझौतों को रद्द करना शामिल है। बैठक के बाद, पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कई विधायक 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए उन वादों को लेकर चिंतित हैं जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। चन्नी ने कहा, ‘‘हमारे मुद्दे हल नहीं हो रहे हैं। हमें अब विश्वास नहीं है कि इन मुद्दों का समाधान किया जायेगा।’’ चन्नी के साथ मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा भी थे। चन्नी ने कहा कि वे इन मुद्दों पर चर्चा के लिए पार्टी आलाकमान से बैठक के लिए समय मांगेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आज स्थिति ऐसी है कि मुख्यमंत्री (अमरिंदर सिंह) के साथ हमारे मुद्दे नहीं सुलझ रहे हैं और इसलिए हम पार्टी आलाकमान से मिलने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि उनके अलावा तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीपीसीसी महासचिव परगट सिंह पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?