लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 24, 2020 21:00 IST

Open in App

पटना, 24 दिसंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान चार और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1371 पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से मधेपुरा, नालंदा, पूर्णिया तथा सिवान जिले में एक-एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1371 हो गयी।

विभाग के अनुसार बिहार में बुधवार की शाम चार बजे से बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 668 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अब तक 2,49,336 पहुंच गयी है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,18,228 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 522 मरीज ठीक हुए।

इसके अनुसार राज्य में अब तक 1,74,53,751 नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में अब तक 2,42,766 लोग ठीक हुए हैं।

विभाग के अनुसार बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपराचाराधीन मरीजों की संख्या 5198 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो