पंजाब में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

By भाषा | Published: July 15, 2021 01:06 PM2021-07-15T13:06:35+5:302021-07-15T13:06:35+5:30

Four killed in road accident in Punjab | पंजाब में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

पंजाब में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

होशियारपुर (पंजाब), 15 जुलाई चंडीगढ़ बाइपास के निकट एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार और ट्रक की टक्कर में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। दुर्घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात में शेरगढ़ गांव में हुई।

पुरहिरण चौकी के प्रभारी व सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल की मौत लुधियाना के अस्पताल में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four killed in road accident in Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे