लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: March 19, 2021 13:56 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),19मार्च नोएडा थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

रबूपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक टैम्पो ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहा था,तभी उसका टायर फट गया और टैम्पो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके आगरा से ग्रेटर नोएडा की तरफ आ रही एक कार से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार में सवार पांच लोग अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई और एक व्यक्ति की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम