लाइव न्यूज़ :

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी का निधन, पीएम मोदी ने कहा- उनके निधन से आहत हूं

By अनिल शर्मा | Updated: January 8, 2023 10:35 IST

10 नवंबर, 1934 को इलाहाबाद में जन्मे त्रिपाठी ने जुलाई 2014 से जुलाई 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। इससे पहले, उनके पास बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल के रूप में छोटे कार्यकाल के लिए अतिरिक्त प्रभार भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेसरीनाथ त्रिपाठी बुढ़ापे से संबंधित बीमारियों और सांस लेने की समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर लाया गया था। इलाहाबाद में जन्मे त्रिपाठी ने जुलाई 2014 से जुलाई 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश विधानसभा के पू्र्व अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह प्रयागराज में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिपाठी यूपी विधानसभा के तीन बार अध्यक्ष रहे। पार्टी के एक नेता ने कहा कि त्रिपाठी जी को हाथ में फ्रैक्चर के साथ-साथ बुढ़ापे से संबंधित बीमारियों और सांस लेने की समस्याओं के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, केसरीनाथ त्रिपाठीजी थोड़ी देर के लिए आईसीयू में थे और उनकी हालत में सुधार हुआ है जिसके बाद उन्हें घर लाया गया। आज सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है और त्रिपाठी को यूपी में भाजपा पार्टी के निर्माण में प्रमुख व्यक्ति बताया है। पीएम ने ट्वीट किया- “श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी अपनी सेवा और बुद्धि के लिए सम्मानित थे। वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने यूपी में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

10 नवंबर, 1934 को इलाहाबाद में जन्मे त्रिपाठी ने जुलाई 2014 से जुलाई 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। इससे पहले, उनके पास बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल के रूप में छोटे कार्यकाल के लिए अतिरिक्त प्रभार भी थे।

इसके साथ ही वह छह बार यूपी विधान सभा के सदस्य थे और 1977 से 1979 तक जनता पार्टी के शासन के दौरान राज्य में संस्थागत वित्त और बिक्री कर के कैबिनेट मंत्री थे। केसरीनाथ त्रिपाठी एक एक कवि और लेखक भी थे। उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में अभ्यास किया था और कुछ समय के लिए यूपी में भाजपा अध्यक्ष भी रहे थे।

टॅग्स :पश्चिम बंगालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप