लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा-उनका बगीचा विषैले जीव-जन्तुओं से भरा है

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2023 16:33 IST

आरसीपी सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह किसी सवाल का जवाब देते हुए यह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी में ऐसे लोगों को रखे हुए हैं जो बेहद विषैले और जहरीले जंतु हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरसीपी सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया हैउन्होंने कहा, नीतीश कुमार अपनी पार्टी में ऐसे लोगों को रखे हुए हैं जो बेहद विषैले और जहरीले जंतु हैं

पटना: जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमaला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार कितना भी दावा कर लें कि उनका बगीचा काफी साफ सुथरा और निर्मल है। लेकिन हकीकत में नीतीश कुमार के बगीचे में एक से बढ़कर एक विषैले और जहरीले जंतु रहते हैं। 

आरसीपी सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह किसी सवाल का जवाब देते हुए यह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी में ऐसे लोगों को रखे हुए हैं जो बेहद विषैले और जहरीले जंतु हैं। हालांकि न ही उन्होंने जदयू के किसी नेता का नाम लिया और न ही आधिकारिक तौर पर पार्टी का। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि नीतीश बाबू कहते हैं कि उनका बगीचा बेहद सुंदर है। उसमें तरह तरह के फूल और प्राणी रहते हैं। लेकिन हकीकत में उनके बगीचे में केवल विषैले और जहरीले जंतु रहते हैं। जो केवल धार्मिक टिप्पणी करते हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में हमारी फ़ौज के अंदर सभी जाति और धर्म, समुदाय के लोग भर्ती होते हैं। इसलिए कोई यदि बेकार की बातें करता है तो वह नीतीश बाबु के विषैले और जहरीले जंतु  शामिल हो सकते हैं। हालांकि, में किसी का नाम नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि फ़ौज पर बोलने वालों को यह बताना चाहिए कि मेजर शाहनवाज किस समाज से थे? तो क्या उनको धार्मिक आधार पर आरक्षण देकर नियुक्त किया गया है। अपने देश में धार्मिक आधार पर नियुक्ति नहीं होती है। पता नहीं नीतीश कुमार कैसे ऐसे लोगों को बर्दाश्त करते हैं। उनको अपने साथ पार्टी में रखा है। 

इसके आगे उन्होंने कहा कि याद कीजिए कश्मीर में एक बिल आया था धारा 370 वाला तो उसको लेकर क्या हुआ था? उन्होंने क्या कहा था? बता दें कि आरसीपी ने यह भी एलान किया है कि आगामी 26 फरवरी को वह नीतीश सरकार के खिलाफ एक रैली भी करेगे। इससे पहले महागठबंधन में शामिल दलों की एक रैली पूर्णिया में 25 फरवरी को होनी है। इसी दिन अमित शाह भी पटना में रैली कर रहे हैं। ऐसे में आरसीपी का यह बयान आने के बाद यह देखना रोचक होगा कि बिहार में क्या राजनीतिक हलचल मचती है? 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?