लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद सुब्रह्मण्यम् स्वामी ने किया दावा, कहा- सोनिया गांधी और राहुल गांधी जरूर जेल जाएंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2023 18:18 IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जरूर जेल जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को मैं इतना गाली देता हूं, लेकिन कोई मुझे जेल नहीं भिजवाता। जबकि मैंने सोनियां गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में जेल भेजवा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जरूर जेल जाएंगेउन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को मैं इतना गाली देता हूं, लेकिन कोई मुझे जेल नहीं भिजवाताउन्होंने कहा- मैंने सोनियां गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में जेल भेजवा दिया है

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आयोजित लॉ कॉन्क्लेव में छात्रों से रूबरू होते हुए पूर्व सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा आज के वक्त में लॉ एक हथियार है। आने वाले 50 साल में लॉ का स्टेटस सबसे ऊपर होगा। उन्होंने कहा कि बिहार की परंपरा है, जब भी मध्यस्था करनी होती है, तब महिलाओं को आगे करना पड़ता हैं। शंकराचार्य के वक्त से बिहार से क्रांति चलती आ रहीं हैं। जेपी के वक्त बिहार से ही देश में क्रांति आई थी।

उन्होंने कहा कि जब लॉ करने के बाद इंडिया में पढ़ाने आया तब मैंने इंदिरा गांधी के कई कानूनों का विरोध किया था। जिसे लेकर इंदिरा गांधी ने मुझे नौकरी से भी निकलवा दिया था। फिर मेरी वकालत को देखते हुए जन संघ ने मुझे राज्य सभा भेजा। सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जरूर जेल जाएंगे। 

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को मैं इतना गाली देता हूं, लेकिन कोई मुझे जेल नहीं भिजवाता। आज नेशनल हेराल्ड केस में दोनों मां-बेटे बेल पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि पूरा परिवार बैलगाड़ी पर है। तिरुपति मंदिर के मामले पर मुझे उनके तरफ से बहस करने को कहा गया है। 

पटना में अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी किये जाने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है तो कोई कुछ भी कह सकते हैं। नारा भी लगा सकते हैं। अतीक के समर्थन में नारेबाजी कर वे अपना ही बुरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आर्थिक प्रगति दर ठीक रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रण किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि लोग जब अपने आप परिवार नियोजन करेंगे तो तब ही सुधार हो सकता है। जनसंख्या ज्यादा है, इसको रोकना चाहिए, इसकी चिंता करने से कुछ नहीं होगा। कोई सरकार इसे काबू में नहीं कर सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसे कठोर तरीके से रोकने की कोशिश की थी, सबको पता है उनकी हालत क्या हुई।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीराहुल गांधीइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप