पूर्व सांसद राजवीर सिंह नहीं रहे

By भाषा | Published: December 29, 2021 03:00 PM2021-12-29T15:00:35+5:302021-12-29T15:00:35+5:30

Former MP Rajveer Singh is no more | पूर्व सांसद राजवीर सिंह नहीं रहे

पूर्व सांसद राजवीर सिंह नहीं रहे

बरेली (उत्तर प्रदेश), 29 दिसंबर बरेली की आंवला लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके राजवीर सिंह का बुधवार को नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

परिवार के सूत्रों के मुताबिक पूर्व सांसद राजवीर सिंह काफी समय से बीमार थे और नोएडा के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक पुत्र और पुत्री हैं।

वर्ष 1989, 1991 और 1998 में बरेली की आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गये राजवीर सिंह जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में सांगठनिक जिम्मेदारियां संभाल चुके थे और उनकी गिनती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेहद करीबी सहयोगियों में होती थी।

वर्ष 2004 में सिंह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए थे। उनके बेटे धीरेंद्र सिंह हाल ही में सपा में शामिल हुए हैं।

राजवीर सिंह की गिनती रुहेलखंड के जमीनी पकड़ रखने वाले नेता के रूप होती थी। वह जनसंघ के सचिव, जनता पार्टी के महासचिव, उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former MP Rajveer Singh is no more

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे