लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद का शिंदे सरकार पर आरोप, इस कारण से भड़काए जा रहे हैं राज्य में दंगे

By भाषा | Updated: May 15, 2023 19:10 IST

पूर्व लोकसभा सदस्य चंद्रकांत खैरे ने किसी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने के विरोध में एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील द्वारा मार्च में किए गए आंदोलन के पीछे भाजपा नेता थे।

Open in App
ठळक मुद्देबजरंगबली को चुनावी मुद्दा बनाने के बावजूद कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीत नहीं पायी - चंद्रकांत खैरेमुस्लिम वोट महा विकास आघाड़ी की ओर जा रहे हैं - चंद्रकांत खैरेजब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एमवीए सरकार थी तो राज्य में कोई साम्प्रदायिक तनाव नहीं था- चंद्रकांत खैरे

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने सोमवार, 15 मई को दावा किया कि मुस्लिमों मतों को महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की ओर जाने से रोकने के लिए महाराष्ट्र में दंगे भड़काए जा रहे हैं। खैरे की टिप्पणी तब आयी है जब दो दिन पहले अकोला शहर में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा आठ अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बजरंगबली को चुनावी मुद्दा बनाने के बावजूद कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीत नहीं पायी। खैरे ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया, "हम बजरंगबली की पूजा करते हैं और वह हमारे साथ हैं। पहले, जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एमवीए सरकार थी तो राज्य में कोई साम्प्रदायिक तनाव नहीं था। लेकिन अब जब से एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फड़नवीस गठबंधन सत्ता में आया है, साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "इसे हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा करने के लिए उकसाया जा रहा है। मुस्लिम वोट महा विकास आघाड़ी की ओर जा रहे हैं। हिंदू और मुस्लिम एक साथ आ रहे हैं। इसे रोकने के लिए राजनीति तथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर ऐसी हिंसा भड़कायी जा रही है।"

औरंगाबाद से पूर्व लोकसभा सदस्य ने किसी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने के विरोध में एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील द्वारा मार्च में किए गए आंदोलन के पीछे भाजपा नेता थे। खैरे ने दावा किया, "भाजपा नेताओं ने इम्तियाज जलील को आंदोलन करने तथा औरंगाबाद का नाम बदलने का विरोध करने को कहा। बाद में किरादपुरा इलाके में हुई हिंसा इसका नतीजा थी।"

शिवसेना (यूबीटी) विधान परिषद सदस्य अंबादास दानवे ने दावा किया कि महाराष्ट्र में मौजूदा सरकार जानबूझकर इस तरह के दंगे भड़का रही है। राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता ने दावा किया, "यह (हिंसा) पहले देश के अन्य हिस्सों में भी देखी गयी। अहमदनगर में शेवगांव हिंसा के पीछे के उद्देश्य की जांच की जानी चाहिए। जब भाजपा सत्ता में होती है तो दंगे होते हैं।"

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर