लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आज़म खान का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा 'मुझे सलाखों के पीछे डालने की साजिश रची गई है'

By रुस्तम राणा | Updated: January 30, 2022 16:54 IST

अब्दुल्ला आजम खान ने रविवार को कहा कि मेरा पीछा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, फर्जी केस में मुझे सलाखों के पीछे डालने की साजिश रची गई है। स्वार और रामपुर सीटों के भाजपा उम्मीदवार मुझे मारने के लिए हमले या सड़क दुर्घटना की साजिश रच सकते थे।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल्लाह ने कहा, फर्जी केस में मुझे सलाखों के पीछे डालने की साजिश रची गई है।बोले- मुझे मारने के लिए हमले या सड़क दुर्घटना की साजिश रच सकते थे।

रामपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रामपुर की स्वार सीट से सपा उम्मीदवार और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। अब्दुल्ला आजम खान ने रविवार को कहा कि मेरा पीछा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, फर्जी केस में मुझे सलाखों के पीछे डालने की साजिश रची गई है। सुआर और रामपुर सीटों के भाजपा उम्मीदवार मुझे मारने के लिए हमले या सड़क दुर्घटना की साजिश रच सकते थे।

कुछ दिनों पहले ही समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के ऊपर डोर-टू-डोर कैंपेनिंग के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन धारा 188,269 IPC, धारा 3 महामारी अधिनियम और धारा 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है वीडियो को आधार बनाकर दर्ज कराई गई एफआईआर में अब्दुल्ला आजम व अन्य ज्ञात-अज्ञात आरोपियों के नाम शामिल हैं। बता दें कि अब्दुल्लाह हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं।

स्वार सीट पर अपना दल के उम्मीदवार हैदर अली खान अब्दुल्लाह आजम खान के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। हैदर अली खान एनडीए के पहले मुस्लिम उम्मीदवार भी हैं। यह उनका पहला चुनाव भी है। हैदर अली खान रामपुर के नवाबी खानदान से आते हैं। उनके पिता काजिम अली रामपुर सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2017 में स्वार सीट से काजिम अली को अब्दुल्लाह आजम खान ने हराया था।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPरामपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ