लाइव न्यूज़ :

'अरे ओवैसी सुन ले, कुत्ता भी न पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर...', मुंबई के कार्यक्रम में बोले देवेंद्र फडणवीस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2022 21:42 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और ओवैसी पर निशाना साधा। इसी कार्यक्रम में उन्होंने हनुमान चालीसा का भी पाठ किया।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी कार्यकर्तां के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कियाउन्होंने औरंगजेब को लेकर ओवैसी और महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला

मुंबई: महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने रव‍िवार को महासंकल्प बैठक की। इस कार्यक्रम में उन्होंने ओवैसी और उद्धव ठाकरे की सरकार पर निशाना साधा।

मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा, 'औरंगजेब की समाधि पर वो असदुद्दीन ओवैसी जाता है और माथा टेकता है और तुम देखते रह जाते हो। अरे शर्म करो, चुल्लु भर पानी में डूब मरो। अरे ओवैसी सुन ले, कुत्ता भी न पेशाब करेगा औरंगजेब की पहचान पर। अब जो भगवा लहराएगा, पूरे हिन्दुस्तान पर।'

इससे पहले इसी कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी कार्यकर्तां के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने कहा, अभी हमने हनुमान चालीसा का पठन किया है। उन्होंने कहा, हनुमान चालीस हमारे मन में है। क्या कभी बालासाहेब ठाकरे ने सोचा होगी कि उनके बेटे के राज में हनुमान चालीसा पढना राजद्रोह होगा और औरंगज़ेब की कब्र पर जाकर माथा टेकना राज्य शिष्टाचार होगा।

उन्होंने कहा, अब तो हनुमान चालीसा की शुरुआत हो गई है। अब लंका का दहन होगा। मेरे साथ ये सारी वानर सेना खड़ी है। ये सब मिलकर लंका का दहन करेंगे। ये जो हालात है, ये सब तो सुधर जाएंगे लेकिन जाते-जाते कई लोग निगाहों से उतर जाएंगे।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसBJPमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं