लाइव न्यूज़ :

Hemant Soren Arrest: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

By धीरज मिश्रा | Updated: February 1, 2024 17:35 IST

Enforcement Directorate: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोरेन को बुधवार कोप्रवर्तन निदेशालय के द्वारा गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोरेन को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा गिरफ्तार किया गयासोरेन ने गिरफ्तारी से पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

Enforcement Directorate:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोरेन को बुधवार कोप्रवर्तन निदेशालय के द्वारा गिरफ्तार किया गया। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वकीलों ने यह जानकारी दी। ईडी ने सोरेन का 10 दिन का रिमांड मांगा था। अदालत ने अपना आदेश शुक्रवार के लिए सुरक्षित रख लिया। वकीलों ने बताया कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हेमंत सोरेन को बुधवार रात यहां धनशोधन मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। 

बताते चले कि विशेष अदालत में पेश किए जाने से कुछ घंटे पहले सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि एजेंसी ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया है

और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम किया है। सोरेन ने पहले ही जांच एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज करवाया है। 

गौर करने वाली बात यह है कि हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा कई बार समन भेजा गया। लेकिन ईडी के समन पर सोरेन नहीं जाते थे। बीते दिनों पहले भेजे गए समन पर जब वह नहीं गए तो ईडी उनके घर पहुंची तो घर खाली है और सोरेन का कोई अता-पता नहीं है।

यहां से उन्हें 36 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी एसयूवी जब्त की। दिन भर लापता रहे सोरेन अपनी पार्टी के विधायकों की बैठक लेने के लिए रांची आये। रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्होंने दिल्ली से लगभग 1,300 किलोमीटर की सड़क यात्रा की थी। 

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडप्रवर्तन निदेशालयकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष