हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Published: June 11, 2021 07:35 PM2021-06-11T19:35:18+5:302021-06-11T19:35:18+5:30

Former Himachal Pradesh Chief Minister Virbhadra Singh infected with corona virus for the second time | हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित

शिमला, 11 जून हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दो महीने में दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की जांच में 12 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि सिंह का शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। सिंह (86), नौ बार विधायक और पांच बार सांसद रह चुके हैं तथा वह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वह सोलन जिले के अरकी से विधायक हैं।

पहली बार संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोविड-19 से ठीक होने के बाद वह यहां हॉली लॉज में 30 अप्रैल को घर वापस आ गए थे। हालांकि, घर पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते उन्हें आईजीएमसी में भर्ती किया गया था और तब से उनका उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Himachal Pradesh Chief Minister Virbhadra Singh infected with corona virus for the second time

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे