लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को झटका, आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 21, 2022 17:40 IST

दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को दोषी करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसजा पर दोनों पक्षों की बहस होगी।अगली सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख तय की।सीबीआई ने 26 मार्च 2010 को आरोप-पत्र दाखिल किया था।

नई दिल्लीः दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को शनिवार को दोषी करार दिया। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने फैसला सुनाते हुए अगली सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख तय की।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 26 मार्च, 2010 को ओपी चौटाला के खिलाफ 1993 और 2006 के बीच कथित रूप से 6.09 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने के लिए आरोप पत्र दायर किया, जो वैध आय से अधिक है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2005 में प्राथमिकी दर्ज की थी।

जनवरी 2021 में, दिल्ली की एक अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ओपी चौटाला के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय किए। 2013 में शिक्षक भर्ती घोटाले में भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के बाद ओपी चौटाला और उनके बेटे अजय को भी दस साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। अब 87 साल के ओपी चौटाला को जुलाई 2021 में जेल से रिहा किया गया था।

वैध आय से बहुत अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। मामला दर्ज किया गया था। हरियाणा कांग्रेस नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला ने शिकायत की थी। ओम प्रकाश चौटाला इंडियन नेशनल लोक दल से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और छठे उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के पुत्र हैं।

जून 2008 में 53 अन्य के साथ 1999-2000 के दौरान हरियाणा राज्य में 3,206 जूनियर बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में आरोप लगाए गए थे। जनवरी 2013 में नई दिल्ली की एक अदालत ने ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय सिंह चौटाला को आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दस साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

टॅग्स :हरियाणादिल्लीकोर्टOm Prakash Chautala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी