लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान ने पीएम मोदी को बताया वैश्विक नेता, जानिए क्यों कहा- 'हीरो,नरेंद्र मोदी'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 10, 2023 15:39 IST

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वन्य जीव संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयास के लिए तारीफ करते हुए इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान केविन पीटरसन ने उन्हें वैश्विक नेता बताया। पीटरसन ने विश्व के बाकी नेताओं को भी पीएम मोदी से सीखने की सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान केविन पीटरसन ने की पीएम मोदी की तारीफकेविन पीटरसन ने पीएम मोदी को बताया वैश्विक नेताभारत में वन्यजीवों के संरक्षण के समर्थन में किए जा रहे काम से प्रभावित हैं पीटरसन

नई दिल्ली: 'प्रोजेक्ट टाइगर' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार, 9 मार्च को कर्नाटक गए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान केविन पीटरसन की प्रशंसा की है। पीटरसन ने देश में वन्य जीव संरक्षण की दिशा में अपने प्रयासों के लिए पीएम मोदी को "प्रतिष्ठित" और "विश्व नेता" करार दिया। केविन पीटरसन ने ट्वीटर पर लिखा, "आइकॉनिक! एक वैश्विक नेता जो जंगली जानवरों से प्यार करते हैं और उनके साथ उनके प्राकृतिक आवास में समय बिताने के लिए बहुत उत्साहित हैं। याद रखें, अपने पिछले जन्मदिन के लिए, उन्होंने चीतों को भारत में जंगल में छोड़ा था। हीरो,नरेंद्र मोदी।" 

ये पहला मौका नहीं है जब पीटरसन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  वन्य जीव संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयास के लिए तारीफ की हो। भारत में वन्यजीवों के संरक्षण के समर्थन में किए जा रहे काम को पीटरसन पसंद करते हैं और वह विश्व के बाकी नेताओं को भी पीएम मोदी से सीखने की सलाह दे चुके हैं। पीटरसन खुद एक पशु प्रेमी हैं और जिस तरीके से भारतीय सरकार विलुप्त होती प्रजातियों के लिए लगातार काम कर रही है, उससे वह बहुत खुश हैं। 

बता दें कि  कर्नाटक दौरे पर पीएम मोदी ने  राज्य के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी डॉक्यूमेंट्री द एलीफेंट व्हिस्परर्स में हाथियों की देखभाल करने वाले दंपति बोम्मन और बेली से भी मिले। 

पीएम मोदी कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हाथियों को गन्ना खिलाते भी देखे गए। इसके बाद पीएम मोदी हाथियों को दुलारते हुए भी दिखे। मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा करने और प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दशकों पहले भारत से चीते विलुप्त हो गए थे, हम शानदार चितों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रिका से भारत लेकर आए। कुछ दिन पहलेही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है।

देश में बाघों की जनसंख्या के आंकड़े जारी करते हुए पीएम ने बताया कि साल 2022 में देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हो गई है। पहले यह आंकड़ा 2967 का था। इस तरह देश में बाघों की संख्या में 200 की बढोतरी हुई है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेविन पीटरसनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?