कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ BJP में शामिल हुए संजय सिंह

By भाषा | Published: July 31, 2019 06:37 PM2019-07-31T18:37:09+5:302019-07-31T18:37:09+5:30

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में संजय सिंह अपनी पत्नी अमिता सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गये।

Former Congress Rajya Sabha MP Sanjay Singh & his wife, Amita Singh (former chairperson all India Professional Congress in UP) join Bharatiya Janata Party (BJP | कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ BJP में शामिल हुए संजय सिंह

अमेठी राजघराने से जुड़े सिंह का अमेठी और आसपास के क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है।

Highlightsउन्होंने कहा कि पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया है और उन्होंने भी मोदी का समर्थन करने का फैसला किया है।नड्डा ने कहा कि संजय सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने के एक दिन बाद संजय सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में संजय सिंह अपनी पत्नी अमिता सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गये।

उन्होंने कहा कि पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया है और उन्होंने भी मोदी का समर्थन करने का फैसला किया है। नड्डा ने कहा कि संजय सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। अमेठी राजघराने से जुड़े सिंह का अमेठी और आसपास के क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है।

इस क्षेत्र में रायबरेली भी आता है जो कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। सिंह पहले भी भाजपा में रह चुके हैं। 

Web Title: Former Congress Rajya Sabha MP Sanjay Singh & his wife, Amita Singh (former chairperson all India Professional Congress in UP) join Bharatiya Janata Party (BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे