लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा-अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था?, जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कहा-2019 में पिता का निधन हो गया था और 2020 में कैसे मिले आप?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 17:01 IST

राहुल गांधी ने कांग्रेस के विधि, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक विधिक सम्मेलन में जेटली को लेकर यह दावा किया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार यह विधेयक लेकर आई थी, लेकिन विरोध के बाद इसे वापस ले लिया था।राहुल गांधी को उन लोगों के बारे में बोलते समय सचेत रहना चाहिए जो इस दुनिया में नहीं हैं। कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की, उनके अंतिम दिनों का राजनीतिकरण किया, जो उतना ही घटिया था।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि जब उन्होंने भूमि अधिग्रहण विधेयक में संशोधन के प्रयास का विरोध किया तो तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली को उन्हें धमकाने के लिए भेजा गया था। जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कांग्रेस नेता के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनके पिता धुर लोकतांत्रिक थे और विरोधी विचार वाले किसी व्यक्ति को धमकाने का उनका स्वभाव ही नहीं था। पूर्व वित्त मंत्री जेटली का वर्ष 2019 में निधन हो गया था। राहुल गांधी ने कांग्रेस के विधि, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक विधिक सम्मेलन में जेटली को लेकर यह दावा किया।

गांधी ने यह दावा करते हुए कृषि कानूनों का उल्लेख किया, हालांकि उनके कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक का हवाला दे रहे थे जो ‘‘किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले कार्यकाल में उनकी सरकार यह विधेयक लेकर आई थी, लेकिन विरोध के बाद इसे वापस ले लिया था।

राहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे याद है जब मैं कृषि कानूनों (भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन संबंधी विधेयक) के खिलाफ लड़ रहा था, तो अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था।’’ कांग्रेस नेता के अनुसार, जेटली ने उनसे कहा, ‘‘अगर आप इसी रास्ते पर चलते रहे, सरकार का विरोध करते रहे और कृषि कानूनों पर हमसे लड़ते रहे, तो हमें आपके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जवाब दिया कि लगता है कि आपको पता नहीं है और आपको अंदाज़ा भी नहीं है कि किससे बात कर रहे हैं। हम कांग्रेसी हैं, और हम कायर नहीं हैं। हम कभी झुकते नहीं।

अंग्रेज़ भी हमें झुका नहीं सके।’’ जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कांग्रेस नेता के दावे को खारिज किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राहुल गांधी अब दावा कर रहे हैं कि मेरे दिवंगत पिता अरुण जेटली ने उन्हें कृषि कानूनों को लेकर धमकाया था। मैं उन्हें याद दिला दूं कि मेरे पिता का देहांत 2019 में हुआ था।

कृषि कानून 2020 में पेश किए गए थे।’’ रोहन का कहना है, ‘‘इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरे पिता का स्वभाव किसी भी विरोधी विचार वाले व्यक्ति को धमकाने का नहीं था। वह एक धुर लोकतांत्रिक व्यक्ति थे और हमेशा आम सहमति बनाने में विश्वास रखते थे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को उन लोगों के बारे में बोलते समय सचेत रहना चाहिए जो इस दुनिया में नहीं हैं। रोहन ने कहा, ‘‘उन्होंने मनोहर पर्रिकर जी के साथ भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की, उनके अंतिम दिनों का राजनीतिकरण किया, जो उतना ही घटिया था।’’

टॅग्स :अरुण जेटलीराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?