लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का बेंगलुरू में निधन, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

By भाषा | Updated: November 6, 2020 01:34 IST

Open in App

रांची, पांच नवंबर झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और 1980 बैच के आईएएस अधिकारी सजल चक्रवर्ती का बृहस्पतिवार को हृदय के आपरेशन के बाद बेंगलुरू के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। चक्रवर्ती के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया।

सजल चक्रवर्ती का शुक्रवार को अंतिम संस्कार रांची के घाघरा में होगा। उनके शव को बेंगलुरु से कल ही रांची लाया जायेगा। बृहस्पतिवार को बेंगलुरु के नारायण हृदयालय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हृदय के आपरेशन के बाद उनका निधन हो गया। उनकी आर्टरी में दो ब्लॉकेज थे।

झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के न बच्चे हैं, न ही परिवार का कोई अन्य सदस्य जीवित है। उनके अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। चक्रवर्ती ने अपने जीवन में दो विवाह किये थे लेकिन दोनों ही पत्नियों से उनका तलाक हो गया था।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चक्रवर्ती के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट संदेश में कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए वह प्रार्थना करते हैं और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

उल्लेखनीय है कि चक्रवर्ती को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के काल में हुए चारा घोटाले में चार वर्ष की सजा मिली थी। इस कारण उन्हें रांची में जेल में भी रहना पड़ा, हालांकि बाद में इस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी