लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा घर में नजरबंद!, पीडीपी नेता को 15 दिनों की हिरासत में भेजा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 27, 2020 21:27 IST

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें ‘अवैध रूप से’ फिर से हिरासत में लिया गया है। दो दिनों से वह जम्मू कश्मीर प्रशासन से वाहिद पारा के परिवार से मिलने की अनुमति मांग रखी हैं परंतु इनकार कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएनआइए ने टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किया था।15 दिनों की हिरासत में भेजा गया है।पीडीपी नेता वाहीद पारा को कोर्ट ने हिरासत में भेजा है।

जम्मूः पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। वे अपनी पार्टी के उस नेता के परिवार से मिलने जाने वाली थी, जिसे आतंकी गठजोड़ के आरोपों में 15 दिनों की हिरासत में भेजा गया है।

नजरबंदी के आरोप महबूबा की बेटी ने लगाए हैं जबकि पीडीपी नेता वाहीद पारा को कोर्ट ने हिरासत में भेजा है। महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती को घर में नजरबंद कर दिया गया है। वह पिछले दो दिनों से जिला प्रशासन से पार्टी नेता वाहीद पारा के पुलवामा स्थित आवास पर जाने की अनुमति मांग रही थी, जो उन्हें नहीं दी जा रही है। जानकारी के लिए पारा को गत बुधवार को एनआइए ने टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किया था और अब उसे 15 दिनों की हिरासत में भेजा गया है।

महबूबा ने स्वयं अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें ‘अवैध रूप से’ फिर से हिरासत में लिया गया है। दो दिनों से वह जम्मू कश्मीर प्रशासन से वाहिद पारा के परिवार से मिलने की अनुमति मांग रखी हैं परंतु उन्हें इनकार कर दिया गया।

तैनात जवानों ने उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी

महबूबा आज शुक्रवार को जब अपने घर से कहीं जाने के लिए निकल रहीं थी तो उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। पूछे जाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से पूछा। किसी से कोई उत्तर नहीं मिला।

इस पर आक्रोशित होकर महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्वीटर हैंडल पर प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों, उनके समर्थन करने वाले नेताओं व उनकी कठपुतलियों को कश्मीर के हर कोने में घूमने की अनुमति है, लेकिन सुरक्षा केवल मेरे मामले में एक समस्या है।

इस बीच  एनआईए कोर्ट ने पीडीपी के नेता और यूथ विंग के प्रधान वाहीद-उर-रहमान पारा को हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी समूह के साथ अपने कथित संबंधों के लिए 15 दिनों की हिरासत में भेज दिया। आज शुक्रवार को एनआईए ने वाहीद पारा को जम्मू में एनआइए अदालत में पेश किया।

अदालत ने पारा को 15 दिन के लिए एनआइए की कस्टडी में भेज दिया

जांच एजेंसी द्वारा कोर्ट को सौंपे गए तथ्यों के आधार पर अदालत ने पारा को 15 दिन के लिए एनआइए की कस्टडी में भेज दिया।इससे पहले एजेंसी के नई दिल्ली मुख्यालय में दो दिनों तक सोमवार और मंगलवार को पारा से पूछताछ भी की थी परंतु जब उनसे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो जांच को आगे बढ़ाने के लिए एजेंसी ने उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

गत वीरवार को उन्हें दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जम्मू एनआइए कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिस्ट रिमांड दिया गया। आज दोपहर को पारा को जम्मू की एनआइए कोर्ट में पेश किया गया। दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा से हाल ही में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के लिए पारा ने अपना नामांकन दाखिल किया था।

एनआइए ने पारा को गत बुधवार को इरफ़ान शफी मीर के साथ कथित रूप से घनिष्ठ संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। इरफान को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी नवीद बाबू और जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर