85 वर्षीय बीजेपी के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय का निधन

By भाषा | Published: January 12, 2019 02:24 AM2019-01-12T02:24:13+5:302019-01-12T02:24:13+5:30

झारखंड के मुख्यमंत्री और जमशेदपुर पूर्व से मौजूदा विधायक रघुबर दास ने अपने शोक संदेश में पांडेय को भाजपा का मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी।

Former BJP MLA Dinanath Pandey dies at 85 | 85 वर्षीय बीजेपी के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय का निधन

85 वर्षीय बीजेपी के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय का निधन

भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय का अधिक आयु से जुड़ी बीमारियों के कारण यहां के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। वह 85 वर्ष के थे और उनके परिवार में एक पुत्र और चार बेटियां हैं।

पांडेय 1977 से 1995 के बीच जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे। पांडे को बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांडेय का रविवार को सुवर्णरेखा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री और जमशेदपुर पूर्व से मौजूदा विधायक रघुबर दास ने अपने शोक संदेश में पांडेय को भाजपा का मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी।

Web Title: Former BJP MLA Dinanath Pandey dies at 85

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे