लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव: भाजपा के पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का दावन, पार्टी छोड़ने के बाद बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: October 23, 2022 17:10 IST

कांग्रेस में शामिल होने पर बोलते हुए भाजपा के पूर्व विधायक बालकृष्ण पटेल ने कहा कि वह इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने या अपने बेटे के लिए टिकट की उम्मीद किए बिना कांग्रेस में शामिल हो हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के पूर्व विधायक बालकृष्ण पटेल ने रविवार को कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। वे 2012 में कांग्रेस उम्मीदवार को हरा कर अपनी जीत हासिल की थी। भाजपा छोड़ने पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया था।

गांधीनगर: इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक बालकृष्ण पटेल रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। बालकृष्ण पटेल ने दावा किया कि उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के बावजूद उन्हें सत्तारूढ़ दल भाजपा में दरकिनार कर दिया गया था। 

2012 में कांग्रेस विधायक को हरा कर जीत हासिल की थी

कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने यहां पार्टी मुख्यालय में बालकृष्ण पटेल (66) का कांग्रेस में स्वागत किया है। आपको बता दें कि बालकृष्ण पटेल वडोदरा जिले की दभोई सीट से 2012 से 2017 के बीच भाजपा विधायक रहे थे। वह 2012 में कांग्रेस के सिद्धार्थ पटेल को हराकर विधायक बने थे। 

इस कारण बालकृष्ण पटेल ने छोड़ा भाजपा

भाजपा के पूर्व विधायक पटेल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने कई वर्षों तक जिला और तालुका स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। मुझे 2017 के चुनावों के लिए टिकट नहीं दिया गया था, हालांकि मैं तब एक मौजूदा विधायक था। यहां तक कि मेरे बेटे को भी महत्वपूर्ण जिला पंचायत चुनावों में टिकट नहीं दिया गया। मैंने भाजपा छोड़ दी है क्योंकि मुझे लगातार उपेक्षित और दरकिनार किया जा रहा था।’’ 

बिना किसी टिकट की उम्मीद से वे कांग्रेस से जुड़े है

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में भाजपा के शैलेश मेहता कांग्रेस के सिद्धार्थ पटेल को हराकर दभोई सीट से चुने गए थे। बालकृष्ण पटेल ने कहा कि वह इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने या अपने बेटे के लिए टिकट की उम्मीद किए बिना कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 

टॅग्स :गुजरातकांग्रेसBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे