लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिया पलटी मारने का संकेत, कहा- उनके लिए फैसले की घड़ी आ गई है

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2023 20:22 IST

जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा कि हम लोगों को निर्णय लेना होगा। निर्णय की घड़ी आ चुकी है। क्या करना है, इस पर हम पार्टी की कोर कमेटी में चर्चा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमांझी ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा कि वह महागठबंधन में बहुत दवाब झेल रहे हैंउन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा कि हम लोगों को निर्णय लेना होगाबिहार के पूर्व सीएम ने कहा, निर्णय की घड़ी आ चुकी है. क्या करना है, इस पर हम पार्टी की कोर कमेटी में चर्चा करेंगे

पटना:बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर पलटी मारने के संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा है कि उनके लिए फैसले की घड़ी आ गई है। मांझी ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा कि वह महागठबंधन में बहुत दवाब झेल रहे हैं। उन्होंने आज अपनी पार्टी हम के नेताओं की बैठक बुलाई थी।

बैठक में मांझी ने कहा कि सभी कह रहे हैं कि हमारे साथ आइए। स्पष्टता हमारी कमजोरी रही है। आप सब लोगों ने देखा होगा कि नीतीश कुमार ने पूर्णिया की रैली में चिल्ला-चिल्ला कर कहा था कि मांझी जी कहीं नहीं जाइये। यहीं रहिये। हमही सब कुछ देंगे। हमही आपको सब कुछ बनायेंगे। लेकिन क्या हुआ?”

उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा कि हम लोगों को निर्णय लेना होगा। निर्णय की घड़ी आ चुकी है। क्या करना है, इस पर हम पार्टी की कोर कमेटी में चर्चा करेंगे। वैसे, कुछ लोग चाहते हैं कि हमारी पार्टी का विलय हो जाये, लेकिन हमारे कार्यकर्ता नहीं चाहते हैं कि किसी दूसरे दल में विलय हो। मांझी ने इशारों में काफी बातें कह दी। 

उन्होंने कहा वे सरकार के गलत फैसलों के खिलाफ आंदोलन करने को तैयार हैं। जब राजस्थान में सचिन पायलट अशोक गहलोत के खिलाफ अनशन कर सकता है तो जीतन राम मांझी नीतीश कुमार के खिलाफ अनशन क्यों नहीं कर सकता? बिहार सरकार अगर कोई गलत फैसला ले रही है तो जीतन राम मांझी उसके खिलाफ आवाज उठायेंगे। 

बता दें कि 6 दिन पहले जीतन राम मांझी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उसके बाद से ही मांझी के पाला बदलने की चर्चा आम है। हालांकि मांझी ने कहा है कि वे कसम खा चुके हैं कि नीतीश कुमार का साथ नहीं छोड़ेंगे। लेकिन आज अपनी पार्टी की बैठक में मांझी ने अलग राग छेड़ दिया है। 

टॅग्स :जीतन राम मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?