लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एकबार फिर से नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-जिन लोगों को लगा कि मैं उनके लिए फिट नही हूं, कह दिया बाय-बाय

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2022 18:00 IST

बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा जिन लोगों को लगा कि मैं इस व्यवस्था के लिए फिट नहीं हूं। मैंने उन लोगों को अलविदा कहने में देर नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व कृषि मंत्री ने कहा- नीतीश सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आड़े हाथ लियाजनता से बोले सुधार सिंह - आपकी समस्याओं को दूर कराने के लिए सदा तत्पर रहूंगाउन्होंने कैमूर जिला के अघौरा में सोमवार की शाम लोगों को संबोधित किया

पटना: बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परोक्ष रूप से हमला बोला है। उन्होंने नीतीश सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आड़े हाथ लिया। कहा अब मैं कृषि मंत्री नहीं रहा, लेकिन ऐसा नहीं कि आपकी समस्याओं को दूर नहीं कराऊंगा। 

सुधाकर सिंह ने कहा कि वह सत्ता में बदलाव के लिए आए हैं। हम सत्ता में यथास्थिति बरकरार करने के लिए नहीं आए हैं। कम से कम मुझसे ऐसी अपेक्षा लोगों को नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को लगा कि मैं इस व्यवस्था के लिए फिट नहीं हूं। मैंने उन लोगों को अलविदा कहने में देर नहीं किया।

कैमूर जिला के अघौरा में सोमवार की शाम लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं आपकी समस्याओं को दूर कराने के लिए सदा तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि यहां हजारों लोग बैठे हैं। यहां वह लोग हैं जो इस राज्य को बनाने में उनके पूर्वजों का कुर्बानी दी है। 

बिरसा मुंडा के वंशज आज इन पहाड़ों में देश के निर्माण के लिए जो कुर्बानी दिया था, उस समाज के लोगों को अपनी छोटी जरूरतों के लिए भी सत्ता के सामने हाथ जोड़ना पड़ रहा है, चिरौरी और विनती करना पड़ रहा है। उसके बाद भी हुक्मरान जो बैठे हैं जो सरकारी नौकरी में बैठे लोग हैं, वह मालिक के भाव से इधर आते हैं बड़े कृपा करके आते हैं, ज्यादातर बोर्डिंग लेकर तो आते ही नहीं हैं। 

सुधाकर सिंह ने कहा कि अफसोस होता है कि जल, जंगल और जमीन पर पहला हक रखने वाले लोगों को आजादी के 75 साल बाद भी देश में दरकिनार किया जाता रहा है। उन्होंने कहा की हम इस लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ेंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?