लाइव न्यूज़ :

120 दिन बाद चुनाव?, कांग्रेस असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष बोरा ने दिया इस्तीफा, मल्लिकार्जुन खरगे को त्यागपत्र भेजा, बीजेपी में हो सकते शामिल?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2026 15:00 IST

Breaking News Today: कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राज्य कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद बोरा ने अप्रैल 2022 में कांग्रेस छोड़ दी थी।1 सितंबर 2024 को तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में लौटे थे।

नई दिल्लीः असम विधानसभा चुनाव 120 दिन के बाद होने वाला है। इस बीच पूर्वोत्तर राज्य असम में राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से सोमवार को बताया कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बोरा असम में कांग्रेस का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। पार्टी नेतृत्व को अपने इस फैसले से अवगत करा दिया है, हालांकि उनके इस्तीफे के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि सितंबर 2024 को तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में लौटे थे। पूर्व राज्य कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद बोरा ने अप्रैल 2022 में कांग्रेस छोड़ दी थी। 1 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। ऐसी संभावना है कि बीजेपी में शामिल हो सकते हैं?

उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस आगामी राजनीतिक मुकाबलों से पहले पूर्वोत्तर में अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, बोरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। खरगे को लिखे पत्र में उन्होंने दावा किया है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है और प्रदेश इकाई में उन्हें उचित स्थान नहीं दिया जा रहा है।

टॅग्स :Ripun Boraassam Assembly electionकांग्रेसअसममल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो