लाइव न्यूज़ :

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना, लगाया मोकामा में छल करने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2022 19:12 IST

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस मोकामा टाल के विकास की बातें कर पहले 1989 में लोकसभा पहुंचे और पिछले 17 साल से मुख्यमंत्री हैं, उस टाल की परेशानी आज तक दूर नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकर सिंह ने कहा कि वर्ष 2021 जब वे विपक्ष में थे तब भी उन्होंने सदन में इस मुद्दे पर नीतीश सरकार से सवाल किया था।टाल की समस्या नहीं सुलझने को नीतीश की वादाखिलाफी मानी जाए के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पिछले साल से ही यही कहते आ रहे हैं।सुधाकर सिंह ने कहा कि लाखों किसान परेशान हैं लेकिन इसकी सुध लेने के लिए सरकार आगे नहीं आ रही है।

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन की सरकार में शामिल जदयू और राजद भले ही एक दूसरे से राजनीतिक रूप से जुड़ गए हों, लेकिन लगता है कि कार्यकर्ता और विधायकों में अभी भी जुड़ाव नहीं हुआ है। इसका ताजा उदहारण यह है कि राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस मोकामा टाल के विकास की बातें कर पहले 1989 में लोकसभा पहुंचे और पिछले 17 साल से मुख्यमंत्री हैं, उस टाल की परेशानी आज तक दूर नहीं हुई। मोकामा टाल की समस्या को अब वे विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने जल जमाव से जूझ रहे किसानों को आश्वसन दिया कि वे आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाएंगे।

सुधाकर सिंह ने कहा कि वर्ष 2021 जब वे विपक्ष में थे तब भी उन्होंने सदन में इस मुद्दे पर नीतीश सरकार से सवाल किया था। टाल की समस्या नहीं सुलझने को नीतीश की वादाखिलाफी मानी जाए के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पिछले साल से ही यही कहते आ रहे हैं। एक बार फिर से आगामी सत्र में वे टाल की समस्या को उठाएंगे। टाल जल जमाव से जूझ रहा है। 

लाखों किसान परेशान हैं लेकिन इसकी सुध लेने के लिए सरकार आगे नहीं आ रही है। मोकामा से राजगीर और गया गंगा का पानी ले जाने की 5500 करोड़ रुपए की परियोजना की व्यवहार्यता पर सुधाकर सिंह ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि वे बरसात के दिनों में गंगा का पानी मोकामा से नालंदा, नवादा और गया ले जाएंगे। 

दूसरी और मोकामा टाल के इलाके में बरसात में जो पानी आता है वह भी बारिश का ही होता है। ऐसे में गंगा का पानी ले जाने से बेहतर कम खर्च में उसी बरसात के पानी को रोककर उन तीनों जिलों में जलापूर्ति की जा सकती थी। लेकिन नीतीश सरकार ने ऐसा नहीं किया। सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार के कृषि कानून को नकारते हुए कहा कि वर्तमान कृषि कानून से किसानों को डेढ़ लाख करोड़ का नुकसान हो रहा है। 

पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के गलतियों की वजह से आज बिहार के किसान का हाल बेहाल है, जहां बिहार में चावल 2200 सौ किलो प्रति हेक्टेयर का उपज है, तो पंजाब में 4800 किलो प्रति हेक्टेयर है। अगर हम पंजाब के मुकाबले बिहार के किसानों को आय की बात करें तो 20000 करोड़ का सालाना कम आय हो रहा है जो एक राज्य के बजट के बराबर है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया