लाइव न्यूज़ :

जीएम सीड फसल को लेकर आंदोलन के मूड में बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, जरूरत पड़ने पर सीएम से करेंगे मुलाकात

By एस पी सिन्हा | Updated: November 9, 2022 18:13 IST

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि जीएम सीड फसल भारत के किसानों के लिए सही नहीं है क्योंकि इस फसल का कोई बीज नहीं होता। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के कुछ निकम्मे अधिकारियों की वजह से इसे दोबारा बिहार में लागू कराने की कोशिश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि कृषि विभाग के कार्यकलापों पर सवाल खड़ा किया।सुधाकर सिंह ने जीएम सीड की फाइल आगे बढ़ाने वाले अधिकारी पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है।उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो अब मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

पटना: जीएम सीड फसल का देशभर में लगातार विरोध हो रहा है। खासकर हाइब्रिड सरसों की फसल को लेकर किसान ही नहीं बल्कि तमाम नेता भी विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में आज राजधानी पटना में पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि विदेशी कंपनियां जीएम सीड फसल को लेकर देश के अधिकारियों के माध्यम से लगाना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि जीएम सीड फसल भारत के किसानों के लिए सही नहीं है क्योंकि इस फसल का कोई बीज नहीं होता। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के कुछ निकम्मे अधिकारियों की वजह से इसे दोबारा बिहार में लागू कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कृषि विभाग के कार्यकलापों पर सवाल खड़ा किया। 

सुधाकर सिंह ने जीएम सीड की फाइल आगे बढ़ाने वाले अधिकारी पर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि बिहार में कई ऐसे अधिकारी अभी भी मौजूद हैं, जो मुख्यमंत्री के विरोध के बावजूद जीएम सीड को बढ़ावा देने वाली फाइल मंत्रालय तक पहुंचा रहे हैं। 

सुधाकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएम सिड फसल को बिहार में नहीं लागू करने का जब फैसला किया है तो अधिकारी यह कोशिश क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि आने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में भी इस पर आवाज उठाएंगे। सुधाकर सिंह ने कहा कि एमसीड फसल को लेकर हमने बिहार के सभी विधायक बिहार के सभी सांसदों और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि जीएम सीड फसल का विरोध करें। 

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो अब मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस नसबंदी किए हुए बीज से किसानों की खेती बर्बाद होगी और अंतर्राष्ट्रीय कंपनी इसको लेकर दवाब बना रही हैं। इसे विफल करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भले ही मैं अब मंत्री नहीं हूं फिर भी किसानों की हित की लड़ाई को लड़ता रहूंगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं