ताज महल के बाहर एंटीजन टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद गायब हुआ विदेशी पर्यटक; पुलिस होटलों समेत तमाम जगहों पर कर रही तलाश

By अनिल शर्मा | Published: December 29, 2022 11:58 AM2022-12-29T11:58:08+5:302022-12-29T12:10:25+5:30

डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि अर्जेंटीना के पर्यटक ने गलत संपर्क विवरण दिया था।अधिकारियों और पुलिस की मदद से उसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटक ने गलत संपर्क विवरण दिया था।

Foreign tourist missing after coming Covid-19 positive in antigen test outside Taj Mahal | ताज महल के बाहर एंटीजन टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद गायब हुआ विदेशी पर्यटक; पुलिस होटलों समेत तमाम जगहों पर कर रही तलाश

ताज महल के बाहर एंटीजन टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद गायब हुआ विदेशी पर्यटक; पुलिस होटलों समेत तमाम जगहों पर कर रही तलाश

Highlights विदेशी पर्यटक  26 दिसंबर को ताजमहल का दौरा करने आया था। पर्यटक ने गलत कॉन्टैक्ट डिटेल्स दी थीं और उसे ढूंढा जा रहा है। पुलिस, एएसआई और आसपास के होटलों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताज महल के बाहर कोविड-19 पॉजिटिव मिलने के बाद अर्जेंटीना का एक पर्यटक लापता हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि ताजमहल में स्क्रीनिंग के दौरान पर्यटक के नमूने लिए गए और एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर स्मारक परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उसने कहा कि पर्यटक ने गलत कॉन्टैक्ट डिटेल्स दी थीं और उसे ढूंढा जा रहा है।

डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि अर्जेंटीना के पर्यटक ने गलत संपर्क विवरण दिया था।अधिकारियों और पुलिस की मदद से उसका पता लगाया जा रहा है। मामला 26 दिसंबर का है। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक  26 दिसंबर को ताजमहल का दौरा करने आया था। उसका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे ताज महल के परिसर में जाने से रोक दिया गया था। बकौल अधिकारी, लापता व्यक्ति का विवरण प्राप्त करने के लिए हम स्थानीय अधिकारियों, पुलिस, एएसआई और आसपास के होटलों की मदद से उसकी तलाश कर रहे हैं।

इससे पहले 25 दिसंबर को ताजमहल में चीन से लौटा एक शख्स कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। कुछ दिन पहले चीन से लौटे आगरा में भी एक कोरोना मरीज मिला था। जीनोम अनुक्रमण सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि जीनोम अनुक्रमण महत्वपूर्ण है क्योंकि वह चीन से आया था। वह 22 दिसंबर को भारत में उतरा और 23 दिसंबर को वह आगरा पहुंचा। हम उसके संपर्कों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वह व्यक्ति कई लोगों के संपर्क में नहीं आया है क्योंकि वह अंदर था। और भारत में आने के बाद वह ज्यादातर समय अपने कमरे में ही रहता था।

Web Title: Foreign tourist missing after coming Covid-19 positive in antigen test outside Taj Mahal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे