लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री बनाए जाने पर एस जयशंकर ने ट्वीट कर बयां की खुशी, कहा- सुषमा स्वराज के पदचिन्हों का अनुसरण कर गौरवान्वित हूं

By भाषा | Updated: June 2, 2019 02:58 IST

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरा पहला ट्वीट। शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद। यह जिम्मेदारी दिये जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सुषमा स्वराज जी के पदचिन्हों का अनुसरण कर गौरवान्वित हूं।’’

Open in App

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी पहली आधिकारिक ट्विटर पोस्ट में शनिवार को कहा कि वह अपनी पूर्ववर्ती सुषमा स्वराज के ‘पदचिन्हों का अनुसरण करने के कारण गौरवान्वित हैं।’ पूर्व विदेश सचिव जयशंकर (64) ने कहा कि वह इस नयी जिम्मेदारी को प्राप्त कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरा पहला ट्वीट। शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद। यह जिम्मेदारी दिये जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सुषमा स्वराज जी के पदचिन्हों का अनुसरण कर गौरवान्वित हूं।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन शीर्ष पूर्व राजनयिक को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंप कर सभी को हैरत में डाल दिया था। उन्हें यह जिम्मेदारी सेवानिवृत्ति के करीब 16 माह बाद सौंपी गयी है। जयशंकर जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक विदेश सचिव थे। पिछली सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं जयशंकर को भारत की विदेश नीति में जीवंतता लाने का श्रेय दिया जाता है।

जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हम विदेश मंत्रालय भारत की टीम 24 घंटे आपकी सेवा में निरत हैं। मैं अपने सहयोगी विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरनजी के साथ प्रयासों की अगुवाई करने से प्रसन्न हूं।’’

विदेश मंत्री बनने पर जयशंकर को फ्रांस, इंडोनेशिया एवं लातीविया सहित विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों की शुभकामनाएं मिली हैं। जयशंकर ने इन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

टॅग्स :मोदी सरकारभारत सरकारजयशंकरनरेंद्र मोदीनरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया