लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बहरीन के प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 13, 2020 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां बहरीन दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादा खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर शोक प्रकट किया।

जयशंकर ने कहा कि सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शहजादा खलीफा बिन सलमान अल खलीफा ने बहरीन के विकास और भारत-बहरीन के द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में काफी योगदान दिया।

विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ''बहरीन दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर बहरीन के प्रधानमंत्री तथा भारत के सच्चे मित्र शहजादा खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त किया ।''

उन्होंने एक और ट्वीट किया, ''सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने बहरीन के विकास और भारत-बहरीन संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में खासा योगदान दिया। उन्हें बहरीन में भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिये हमेशा याद किया जाएगा।''

दुनियाभर में किसी देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शहजादा खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का 84 साल की आयु में निधन हो गया। वह 1971 में बहरीन की आजादी के बाद से इस पद पर थे। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी