लाइव न्यूज़ :

देश में पहली बार महिला शिक्षकों की संख्या पुरुष टीचर्स से अधिक, एक रिपोर्ट में सामने आई बात

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 5, 2021 15:14 IST

यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन ऑफ स्कूल एजुकेशन रिपोर्ट 2019-20 के अनुसार, भारत में पहली बार महिला शिक्षकों की संख्या पुरुष शिक्षकों की तुलना में अधिक पाई गई है। यह हालांकि केवल प्राथमिक स्तर पर है।

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार भारत में पुरुष शिक्षकों की तुलना में महिला शिक्षकों की संख्या अधिक हालांकि महिलाओं की संख्या केवल प्राथमिक स्तर पर ही ज्यादा है माध्यमिक और उच्च स्तार पर पुरुषों की संख्या अधिक है

दिल्ली:  यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन ऑफ स्कूल एजुकेशन रिपोर्ट 2019-20 के अनुसार पहली बार भारत में स्कूली महिला शिक्षकों की संख्या पुरुष शिक्षकों की तुलना में अधिक पाई गई है । देश के 96.8 लाख शिक्षकों में 49.2 लाख महिलाएं हैं जबकि 2012-13 में 42.4 लाख पुरुष शिक्षकों की तुलना में पूरे भारत में 35.8 महिला शिक्षिकाएं थी ।

ऐसे में 7 वर्षों में 37% की वृद्धि दर्ज की गई है । इसी अवधि में पुरुष शिक्षकों की संख्या 42.4 लाख से बढ़कर 45.7 लाख हो गई ।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार हालांकि रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि महिला शिक्षक केवल प्राथमिक स्तर पर ही शीर्ष पर है । रिपोर्ट बताती है कि उच्च प्राथमिक स्तर के बाद पुरुषों की संख्या अधिक है । प्री-प्राइमरी स्तर पर 27 हजार पुरुषों पर एक लाख से अधिक महिला शिक्षक हैं । कर्नाटक में 4,50,592 शिक्षकों में से 57 प्रतिशत या 2,57,790 महिलाएं हैं ।

सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पुरुष शिक्षकों की संख्या अधिक : रिपोर्ट

19.6 लाख महिलाओं और 15.7 लाख पुरुषों के साथ प्राथमिक ग्रेड में महिला शिक्षक  की संख्या अधिक है । वहीं उच्च प्राथमिक कक्षाओं में 11.5 लाख पुरुष और 10.6 लाख महिला शिक्षक हैं और उच्च प्राथमिक कक्षाओं से ही पुरुषों और महिलाओं में अंतर ज्यादा देखने को मिला है ।

माध्यमिक विद्यालय में 6.3 लाख पुरुष और 5.2 लाख महिला शिक्षक है । हाई सेकेंडरी में 3.7 लाख पुरुष और 2.8 लाख महिलाएं हैं । सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालय में पूरुष शिक्षकों की संख्या अधिक है जबकि गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में महिला शिक्षक आगे हैं ।

बड़े राज्य जैसे केरल, दिल्ली, मेघालय, पंजाब और तमिलनाडु को छोड़ दें तो  उच्च ग्रेड में महिलाओं से अधिक पूरुष शिक्षकों की संख्या है । इनमें माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं में पुरुषों की तुलना में  महिलाओं की संख्या अधिक है ।

टीचर  फाउंडेशन की संस्थापक निर्देशक माया मेनन ने कहा कि शिक्षण जैसे गतिशील और महत्वपूर्ण पेशे में पुरुषों और महिलाओं की संख्या समान रूप से होनी चाहिए । बच्चों को उन शिक्षकों से सीखने की जरूरत है जो पुरुष के साथ महिला दृष्टिकोण को भी उनके आगे रख सकें ।

युवा कक्षाओं में भारत में कई स्कूल महिला शिक्षकों को पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें अधिक अच्छे तरीके से पढ़ाने वाला माना जाता है लेकिन मुझे लगता है कि पुरुष शिक्षकों के लिए भी ऐसी सोच रखनी चाहिए ताकि  महिला शिक्षकों के प्रति हम कोई पूर्वाग्रह से ग्रस्त न हो जाए ।

उन्होंने कहा कि उच्च कक्षाओं में पारंपरिक रूप से पुरुष या महिला दोनों शिक्षकों की मांग की जाती है । भारत में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के बीच वेतन का भी बड़ा अंतर है। अन्य देशों में ऐसा नहीं है । ई-लेवल की बात अगर छोड़ दे तो सभी शिक्षक समान योग्यता और समान वेतन के साथ पढ़ाना शुरू करते हैं ।  भारत में पुरुष शिक्षक माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाना पसंद करते क्योंकि उन्हें दिन अधिक वेतन मिलता है । खासकर सरकारी में यह वेतनमान और अधिक होता है । 

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया