लाइव न्यूज़ :

आजादी के बाद 55 सालों तक कांग्रेस ने भारत को लूटने का काम किया: सम्राट चौधरी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2025 16:56 IST

सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद 55 सालों तक कांग्रेस ने भारत को लूटने का काम किया है। उन्होंने हालिया चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बिहार में वोट चोरी का झूठा आरोप लगाया था, लेकिन जांच में उन्हें एक भी ऐसा आदमी नहीं मिला जो उनकी बात साबित कर सके।

Open in App

पटना:बिहार की राजधानी पटना में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कानून व्यवस्था और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस पार्टी के चरित्र को पूरा देश पहचानता है। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद 55 सालों तक कांग्रेस ने भारत को लूटने का काम किया है। उन्होंने हालिया चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बिहार में वोट चोरी का झूठा आरोप लगाया था, लेकिन जांच में उन्हें एक भी ऐसा आदमी नहीं मिला जो उनकी बात साबित कर सके।

सम्राट चौधरी ने अपने गृह मंत्रालय के दायित्व का हवाला देते हुए एक बड़ी गारंटी दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार में अब एक भी घुसपैठिया नहीं रह पाएगा। सरकार प्रदेश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए अब सिर्फ एक ही जगह है और वह है जेल। उनकी सरकार अपराधियों को जेल के अंदर रखने के लिए प्रतिबद्ध है। महिला सुरक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री ने सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया। 

उन्होंने चेतावनी दी कि माँ-बहनों को छेड़छाड़ करने या परेशान करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सीधा जेल भेजा जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला कॉलेजों, स्कूलों और कोर्ट के आसपास हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और एक सख्त व्यवस्था खड़ी की गई है। माफिया राज के खिलाफ अपनी सरकार के कड़े रुख का इजहार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कई तरह के माफिया सक्रिय रहे हैं, चाहे वह जमीन माफिया हो, बालू माफिया हो या शराब माफिया। 

उन्होंने कहा कि ये लोग अलग-अलग तरीकों से अपराध कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी खैर नहीं है। सरकार ने इन सभी को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस भी माफिया पर अपराध सिद्ध हो जाएगा, सरकार उसकी संपत्ति को नहीं छोड़ेगी। उन्होंने घोषणा की कि ऐसे माफियाओं की जमीन पर बिहार के गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। सरकार का उद्देश्य केवल अपराधियों को सजा देना नहीं, बल्कि उनके द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति का उपयोग समाज कल्याण और शिक्षा के लिए करना है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह लड़ाई मां-बहनों के सम्मान की लड़ाई है। भाजपा और एनडीए की सरकार बिहार को अपराध मुक्त बनाने के लिए संकल्पित है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार सरकार कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहती है। ऐसे में 'माफिया की जमीन पर स्कूल' का दांव सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

टॅग्स :बिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?