लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला मामलाः ट्वीट कर लालू यादव ने बोला हमला, कहा- ना डरा ना झुका, सदा लड़ा हूं, लड़ता ही रहूंगा...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2022 20:01 IST

Fodder Scam: सीबीआई कोर्ट के विशेष न्‍यायाधीश एसके शशि ने राजद प्रमुख लालू यादव सहित चारा घोटाले के सबसे बडे़ मामले में कुल 40 दोषियों को सजा सुनाई.

Open in App
ठळक मुद्देलालू पर कोर्ट ने 60 लाख जुर्माना भी लगाया गया है.कोर्ट के निर्णय के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि यह अंतिम फैसला नहीं है.उम्मीद जताई कि निचली अदालत का फैसला हाईकोर्ट में बदलेगा.

पटनाः चारा घोटाला के सबसे बडे़ मामले में पांच साल की सजा सुनाये जाने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने विरोधियों को आडे़ हाथ लिया है. सजा मिलने के बाद उन्होंने पहली बार ट्वीट कर लिखा है कि अन्याय असमानता से तानाशाही जुल्मी सत्ता से लड़ा हूं, लड़ता रहूंगा. डाल कर आंखों में आंखें सच जिसकी ताकत है.

साथ है जिसके जनता उसके हौसले क्या तोड़ेंगी सलाखें. मैं उनसे लड़ता हूं जो लोगों को आपस में लड़ाते हैं. उन्होंने आगे लिखा है कि वो हरा नहीं सकते इसलिए साजिशों से फंसाते हैं. ना डरा ना झुका, सदा लड़ा हूं और लड़ता ही रहूंगा. लड़ाकों का संघर्ष कायरों को ना समझ आया है ना आएगा.

वहीं कोर्ट के निर्णय के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि यह अंतिम फैसला नहीं है. हम शीर्ष अदालत तक मामले को ले जाएंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि निचली अदालत का फैसला हाईकोर्ट में बदलेगा. तेजस्वी ने केंद्र और बिहार सरकार पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि चारा घोटाले के अलावा भी देश में बहुत घोटाले हुए हैं. विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी को लोग भूल गए हैं क्या?

उल्लेखनीय है कि सीबीआई कोर्ट के विशेष न्‍यायाधीश एसके शशि ने लालू सहित चारा घोटाले के सबसे बडे़ मामले में कुल 40 दोषियों को सजा सुनाई. लालू पर कोर्ट ने 60 लाख जुर्माना भी लगाया गया है. चारा घोटाले के चार अन्य मामलों में लालू पहले ही सजा पा चुके हैं. अभी कुल 17 तरह की बीमारियों ग्रसित लालू प्रसाद यादव रांची स्थित रिम्‍स में इलाजरत हैं. लालू को अब जमानत के लिए अर्जी देनी होगी. जबतक जमानत नहीं मिलती है उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसीबीआईआरएसएसBJPतेजस्वी यादवपटनाराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप