लाइव न्यूज़ :

चारा घोटालाः लालू यादव को HC से बड़ा झटका, नहीं बढ़ाई गई जमानत, 30 अगस्त को करना होगा सरेंडर

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 24, 2018 13:17 IST

Lalu Prasad Yadav Fodder scam Update:लालू प्रसाद यादव ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए तीन महीने की जमानत अवधि बढ़ाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया और कहा कि उन्हें 30 अगस्त कोर्ट में सरेंडर करना होगा।

Open in App

रांची, 24 अगस्तः चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिरा रद्द कर दी गई है। झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें 30 अगस्त तक सरेंडर करने के लिए कहा है। दरअसल, चारा घोटाले के देवघर कोषागार समेत सभी तीन मामलों में स्वास्थ्य कारणों से दी गई अंतरिम जमानत की अवधि 27 अगस्त को खत्म हो रही है।

लालू प्रसाद यादव ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए तीन महीने की जमानत अवधि बढ़ाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया और कहा कि उन्हें 30 अगस्त कोर्ट में सरेंडर करना होगा।बाते दें, इससे पहले न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने राजद नेता की अंतरिम जमानत की अवधि बढा़ते हुये कहा था कि उनकी जमानत याचिका पर 24 अगस्त को सुनवाई की जाएगी। अदालत ने सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद के अधिवक्ताओं की इस दलील को स्वीकार कर लिया था कि राजद नेता को अभी उचित इलाज के लिए और समय की आवश्यकता है।  

लालू यादव दुमका कोषागार मामले में चौदह वर्ष की सजा सुनाये जाने के बाद से यहां स्थित रिम्स अस्पताल से दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के लिए चले गये थे। एम्स में इलाज कराने के बाद तीस अप्रैल को वह रिम्स वापस लाये गये थे जहां न्यायिक हिरासत में उनका इलाज चल रहा था। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाईकोर्ट ने औपबंधिक जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया था।

उल्लेखनीय है कि इधर, लालू यादव के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आई है। उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए उनका एशियन हॉर्ट इंस्टीट्यूट मुंबई में इलाज किया जा रहा है। उन्हें उच्च रक्तचाप, डायबीटिज की वजह से कई दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वह कई दिनों से मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवझारखंडबिहारराष्ट्रीय जनता दल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"