लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला मामलाः CBI अदालत में पेश हुए लालू यादव, 200 लोगों की होनी है गवाही

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2021 08:01 IST

ने भाजपा पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘हमारे पार्टी कार्यालय में लालटेन 24 घंटे जलता रहेगा जो राजद की अपने सिद्धांतों के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायाधीश ने पिछले हफ्ते बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया थाइस मामले में कुल लगभग 200 लोगों की गवाही होनी हैविशेष न्यायाधीश प्रजेश कुमार ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 30 नवंबर तय की है

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले से संबंधित बांका कोषागार से जुड़े एक मामले में पटना स्थित सीबीआई अदालत में मंगलवार को पेश हुए। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रजेश कुमार ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 30 नवंबर तय की।

न्यायाधीश ने पिछले हफ्ते बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। लालू के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में गवाही के लिए अदालत द्वारा अगली तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गयी है। यह पूछे जाने पर कि क्या मामले की अगली सुनवाई के समय भी राजद सुप्रीमो को पेश होना होगा, सिन्हा ने कहा कि ऐसा अदालत द्वारा कोई आदेश नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत पेशी का जब अदालत का आदेश होगा तो लालू निश्चित तौर पर पेश होंगे।

यह पूछे जाने पर कि इस मामले में कुल कितने गवाहों की गवाही होनी है, सिन्हा ने बताया कि यह संख्या लगभग 200 है। लालू को यहां बांका जिले के कोषागार से करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तलब किया गया था। उन्हें झारखंड के कई अन्य जिलों जो 1990 के दशक के दौरान अविभाजित बिहार का ही हिस्सा थे, से संबंधित ऐसे ही मामलों में पूर्व में ही दोषी ठहराया जा चुका है।

पटना स्थित सीबीआई की अदालत में आज पेशी के बाद हालांकि पत्रकारों ने लालू से बात करने की कोशिश की पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। इस बीच, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि पार्टी समर्थक बुधवार को लंबे समय के बाद पार्टी सुप्रीमो को अपने बीच पाएंगे जब वह एक विशाल ‘‘लालटेन’’ को प्रज्वलित करेंगे जोकि पार्टी का चुनाव चिन्ह है।

लालू ने भाजपा पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘हमारे पार्टी कार्यालय में लालटेन 24 घंटे जलता रहेगा जो राजद की अपने सिद्धांतों के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ’’ यह समारोह राजद के चल रहे रजत जयंती समारोह का हिस्सा होगा।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटालापटनासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"