लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए विमान तैयार, इंडिगो इस दिन से शुरू करेगा उड़ानें; जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2025 14:33 IST

Navi Mumbai Airport: 25 दिसंबर से इस हवाई अड्डे को दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, उत्तरी गोवा (मोपा), जयपुर, नागपुर, कोचीन और मैंगलोर सहित भारत के दस शहरों से जोड़ेगी।

Open in App

Navi Mumbai Airport: इंडिगो ने शनिवार को कहा कि वह 25 दिसंबर से नवनिर्मित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान संचालन शुरू करेगी। इसके तहत घरेलू हवाई सेवाओं के जरिये 10 शहरों को जोड़ा जाएगा। इंडिगो ने यह भी कहा कि वह मुंबई महानगर क्षेत्र के दूसरे हवाई अड्डे से अपने परिचालन का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसमें समय के साथ और अधिक गंतव्यों को जोड़ा जाएगा। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनएमआईए) 1,160 हेक्टेयर में फैला है और इसके पहले चरण में एक टर्मिनल और एक रनवे होगा। इसकी वार्षिक यात्री क्षमता दो करोड़ होगी।

हवाई अड्डे का पहला चरण 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसका उद्घाटन इस साल आठ अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इंडिगो ने कहा कि वह 25 दिसंबर से इस हवाई अड्डे को दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, उत्तरी गोवा (मोपा), जयपुर, नागपुर, कोचीन और मैंगलोर सहित भारत के दस शहरों से जोड़ेगी।

एक अन्य एयरलाइन अकासा एयर ने कहा कि वह 25 दिसंबर से चरणबद्ध तरीके से एनएमआईए से परिचालन शुरू करेगी। अकासा एयर दिल्ली और एनएमआईए के बीच अपनी पहली उड़ान संचालित करेगी। इसके बाद अगले कुछ दिनों में गोवा, कोच्चि और अहमदाबाद के लिए सेवाएं शुरू की जाएंगी। 

टॅग्स :इंडिगोNavi Mumbaiहवाई जहाजFlight
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?