लाइव न्यूज़ :

कोरोना का असर: दिल्ली, मुंबई सहित इन 6 शहरों से कोलकाता आने वाली सभी फ्लाइट पर 31 अगस्त तक रोक

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 11, 2020 09:27 IST

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया के तहत विमान सेवा को मंजूरी दे दी है। लेकिन इसके लिए जहां से विमान आ रहा है, उस राज्य और जहां विमान जा रहा है उस राज्य की इजाजत भी जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की सरकार ने कोरोना प्रभावित शहरों से राज्य में विमान ना आने के आदेश को जुलाई 2020 में जारी किया था।भारत में कोरोना मामलों की संख्या 22 लाख के पार चली गई है और 40 हजार से अधीक लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल की सरकार ने राजधानी कोलकाता में आने वाली विमानों (फ्लाइटों) को लेकर नया निमय जारी किया है। निमय के मुताबिक भारत के जिन बड़े शहरों में कोविड-19 का प्रभाव ज्यादा है, वहां से आने वाली फ्लाइटों पर लगी रोक अब 31 अगस्त 2020 तक जारी रहेगी। 

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे शहरों से कोलकाता विमान आने की इजाजत नहीं है। निर्देश में बताया गया है कि ये फैसला कोरोना वायरस को देखते हुए लिया गया है। 

पश्चिम बंगाल की सरकार ने कोरोना प्रभावित शहरों से राज्य में विमान ना आने के आदेश को जुलाई 2020 में जारी किया था, जिसे अब 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। 

महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और नागपुर में कोरोना वायरस का प्रभाव सबसे ज्यादा है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है। 

अगस्त में इस-इस पश्चिम बंगाल में रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन

पश्चिम बंगाल में  23 जुलाई से हर हफ्ते दो दिन राज्य में लॉकडाउन लगाया जा रहा है।  राज्य सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 20 (गुरुवार), 21 (शुक्रवार), 27 (गुरुवार), 28 (शुक्रवार) और 31 अगस्त (सोमवार) को संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले 7-8 अगस्त को  संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। 

लॉकडाउन के दौरान  कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर विमानों के आवागमन की सेवा निलंबित रहेगी, जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों के समय को लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ा दिया गया है।  दवा, फल-सब्जी और दूध इत्यादि आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुले रहेंगे। पेट्रोल पंप भी खोले रखने की अनुमति दी गई है। देश भर में मार्च महीने के अंत में प्रथम चरण का लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही राज्य में स्कूल-कॉलेज आदि बंद हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियादिल्लीमुंबईपुणेनागपुरअहमदाबादचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?