लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: बिहार पुलिस ने मुठभेड़ में मारे 10 बदमाश, 2 लाख 35 हजार से ज्यादा अपराधियों को किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 1, 2020 19:48 IST

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019 के नवम्बर तक राज्य में हत्या की 2910, डकैती की 354, लूट की 2193, गृहभेदन की 4289 और चोरी की 32146 घटनाएं दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पुलिस ने बीते साल 2019 में मुठभेड़ के दौरान 10 बदमाशों को मार गिराया.यह अर्से बाद मुठभेड़ में इतनी बड़ी तादाद में बदमाशों के मारे जाने की घटना हुई है.

बिहार में पुलिस ने बीते साल 2019 में मुठभेड़ के दौरान 10 बदमाशों को मार गिराया. यह अर्से बाद मुठभेड़ में इतनी बड़ी तादाद में बदमाशों के मारे जाने की घटना हुई है. वहीं, 2.35 लाख से ज्यादा अपराधियों की गिरफ्तारी हुई. इनमें 5726 शातिर अपराधी शामिल हैं, जबकि नवम्बर तक राज्यभर में 2,49,205 संज्ञेय मामले दर्ज किए गए. बिहार पुलिस ने साल के समाप्ति के दौरान अपराधिक घटनाओं और अपने काम का लेखाजोखा पेश किया है.

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019 के नवम्बर तक राज्य में हत्या की 2910, डकैती की 354, लूट की 2193, गृहभेदन की 4289 और चोरी की 32146 घटनाएं दर्ज की गई. राज्यभर में दंगा के 6796, अपहरण के 10149, फिरौती हेतु अपहरण के 42, बलात्कार के 1375 मामले सामने आए. 

वहीं, रोड पर डकैती के 183, रोड पर लूट के 1890 और बैंक डकैती की 9 व लूट की 4 घटनाएं पुलिस ने दर्ज की. बिहार पुलिस के द्वारा जारी आंकडे बताते हैं कि साल के 11 महीनों के दौरान 229386 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, 5726 शातिर और 377 नक्सली भी उसके हत्थे चढे़. जबकि, साल 2019 में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की 14 घटनाएं हुई, जिसमें 10 अपराधी या उग्रवादी मारे गए. इस दौरान पुलिस ने 3126 हथियार और 15795 गोलियां बरामद की. बिहार पुलिस ने इस साल 1931200 मूल्य के नकली नोट बरामद किए. वहीं, विभिन्न मामलों में उसने कुल 9.24 करोड़ से ज्यादा की नगदी राशि जब्त की.

बिहार में पुलिस के द्वारा जारी आंकड़ों में यह बताया गया है कि नवम्बर तक स्पीडी ट्रायल के जरिए अदालत द्वारा 5228 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई. हत्या के मामले में 1460 और बलात्कार के 184 अभियुक्त इसमें शामिल हैं. जबकि 8 को फांसी तो 1437 को आजीवन कारावास की सजा हुई. वहीं, शराबबंदी कानून को लागू करने में विफल 84 पुलिसकर्मियों पर इस वर्ष कार्रवाई की गई. जबकि, 20 को सेवा से बर्खास्त किया गया और 44 पर प्राथमिकी दर्ज की गई. 

वहीं, 10 थानेदारों को अगले दस वर्ष तक थानेदारी से वंचिर करनेवाली सूची में शामिल कर दिया गया है. राज्य में शराबबंदी कानून के तहत 47395 मामले दर्ज किए गए. बीते 11 महीने 28.85 लाख लीटर से ज्यादा शराब की बरामदगी हुई और 59791 गिरफ्तारी हुई.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों