लाइव न्यूज़ :

इस साल के जेसीबी पुरस्कार के लिए पांच रचनाओं का चयन

By भाषा | Updated: October 4, 2021 13:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर इस साल के जेसीबी पुरस्कार के लिए पांच रचनाओं को चुना गया है जिनमें तीन उपन्यास नवोदित लेखकों के हैं।

इस सूची में लेखक की प्रथम रचनाओं में दरीभा लिंडेम की ‘नेम प्लेस एनिमल थिंग’, शबीर अहमद मीर की ‘द प्लेग अपॉन अस’ और लिंडसे परेरा की ‘गॉड्स एंड एंड्स’ को शामिल किया गया है।

इस पुरस्कार के तहत किसी भारतीय लेखक की उत्कृष्ट गल्प रचना के लिए हर साल 25 लाख रुपये नकद दिये जाते हैं। यह लेखन के लिए दिया जाने वाला सबसे अधिक राशि का पुरस्कार है।

इस सूची में अनुवाद की दो रचनाएं भी शामिल हैं। इनमें वी जे जेम्स की ‘एंटी क्लॉक’ और एम मुकुंदन की ‘दिल्ली: ए सोलिलोक्वी’ शामिल हैं। दोनों का ही अनुवाद मलयालम से किया गया है।

पिछले महीने घोषित 10 पुस्तकों की सूची में से पांच किताबें चयनित की गयी हैं।

पुरस्कार के निर्णायकों में लेखक और अनुवादक सारा राय (अध्यक्ष), डिजाइनर और कला इतिहासकार अन्नपूर्णा गरिमेला, लेखक और अनुवादक शहनाज हबीब, पत्रकार और संपादक प्रेम पनिकर तथा लेखक और पोडकास्टर अमित वर्मा शामिल हैं।

राय ने कहा, ‘‘भारत में विविधताओं से भरे विषयों को प्रस्तुत करने वाले पांच उपन्यास इस साल की सूची में हैं।’’

सभी पांच चयनित लेखकों को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जाएंगे। अनुवाद की रचना के लिए 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

अंतिम विजेता की घोषणा 13 नवंबर को की जाएगी जिसे 25 लाख रुपये दिये जाएंगे। अनुवाद की रचना को यदि प्रथम चुना जाता है तो पुरस्कार स्वरूप 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी