लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः पांच मंजिला इमारत भर-भराकर गिरी, NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 27, 2018 22:03 IST

मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और बचाव दल मलवे को जेसीबी की मदद से हटा रहा है। 

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाईः दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कहर के बाद जमा पानी आफत बनने लगा है। शुक्रवार देर शाम गाजियाबाद के खोड़ा में पांच मंजिला इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना तत्काल प्रभाव से एनडीआरएफ और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पहुंच गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और बचाव दल मलवे को जेसीबी की मदद से हटा रहा है। आपको बता दें, अभी हाल ही में गाजियाबाद के मिसल गढ़ी इलाके में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी थी। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। आनन-फानन में पुलिस, अग्निशमक दल और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे से आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। 

वहीं, इससे पहले ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत एक दूसरी पांच मंजिला इमारत पर गिर गयी थी। हादसे में नौ लोग मारे गए थे। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल थीं। इसके बाद नोएडा के सेक्टर 63 से एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने की खबर आई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :गाज़ियाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस