लाइव न्यूज़ :

UP: जौनपुर में सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौत, चार घायल 

By भाषा | Updated: March 29, 2019 01:44 IST

पुलिस ने बताया कि घटना में मारे गये पांच लोगों में से तीन की शिनाख्त प्रेम प्रकाश सिंह, रामयश यादव और आशू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बाकी दो शवों की शिनाख्त की जा रही है । वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल राहत व बचाव में जुटी टीम उसकी तलाश कर रही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास गुरूवार शाम एक दुकान में आक्सीजन गैस सिलेंडर फट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे है। घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगो को निकालकर अस्पताल भेजा। सिलेंडर फटने से मकान और दुकान को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है ।

उधर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों की समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये है ।

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया, ‘‘जगदीशपुर निवासी हरिश्चंद्र पटेल अपने घर के नीचे बने दुकान में गुरूवार की शाम लगभग 5 बजे तेज धमाके के साथ आक्सीजन सिलेण्डर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान पूरी तरह से जमींदोज हो गयी। मलबे में दुकान में मौजूद लोग दब गये। इतना ही नहीं दुकान के सामने से गुजर रहे राहगीर इस हादसे की चपेट में आ गये। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस व अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया।’’

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी भी मौके पर पहुंच गये और मलबे में दबे लोगों को निकालकर आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर मलबे से दो लाश निकली जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई ।

पुलिस ने बताया कि घटना में मारे गये पांच लोगों में से तीन की शिनाख्त प्रेम प्रकाश सिंह, रामयश यादव और आशू के रूप में हुई है। 

उन्होंने बताया कि बाकी दो शवों की शिनाख्त की जा रही है । वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल राहत व बचाव में जुटी टीम उसकी तलाश कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो