झारखंड के पलामू में सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल

By भाषा | Published: September 12, 2021 10:04 PM2021-09-12T22:04:57+5:302021-09-12T22:04:57+5:30

Five injured in road accident in Jharkhand's Palamu | झारखंड के पलामू में सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल

झारखंड के पलामू में सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल

मेदिनीनगर (झारखंड), 12 सितंबर पलामू जिले में रविवार शाम बेतला-दुबियाखांड मार्ग पर एक कार के पलट जाने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गये जिनमें तीन की हालत गंभीर बतायी जाती है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना प्रभारी कर्मपाल कुमार नाग घटना स्थल पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

नाग ने बताया कि कार घसीटते हुए करीब सौ मीटर दूर चली गई। उन्होंने बताया कि कार बेतला राष्ट्रीय उद्यान से मेदिनीनगर की ओर जा रही थी। घायलों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five injured in road accident in Jharkhand's Palamu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे