लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा: अप्रैल में 19 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा, छह सदस्य कांग्रेस के और पांच भाजपा के हो रहे सेवानिवृत्त

By विशाल कुमार | Updated: February 8, 2022 10:11 IST

बीते सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने दो बार ऐसे संकेत दिए कि यह उच्च सदन में उनका अंतिम भाषण हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे245 सदस्यों वाली राज्यसभा में फिलहाल कुल 237 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।राज्य सभा में कांग्रेस की संख्या 34 से कम होकर 28 रह जाएगी।राज्य सभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 97 से कम होकर 92 रह जाएगी।

नई दिल्ली: इस साल अप्रैल में संसद के उच्च सदन राज्य सभा से 19 सदस्य सेवानिवृत्त हो जाएंगे जिसमें कांग्रेस के छह तो भाजपा के पांच सदस्य शामिल हैं। इस बड़े बदलाव के साथ ही राज्य सभा में कांग्रेस की संख्या 34 से कम होकर 28 रह जाएगी तो वहीं भाजपा की संख्या 97 से कम होकर 92 रह जाएगी।

बता दें कि, 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में फिलहाल कुल 237 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।

बीते सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने दो बार ऐसे संकेत दिए कि यह उच्च सदन में उनका अंतिम भाषण हो सकता है।

शर्मा का राज्य सभा सदस्य का कार्यकाल आगामी 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है। उनके साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले कांग्रेस नेताओं में केरल से सदस्य एके एंटनी, पंजाब से सदस्य प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दुल्लो और असम से सदस्य रिपुन बोरा और रानी नारा हैं।

सेवानिवृत्त होने वाले और भाजपा से जुड़े नामित सदस्यों में सुब्रमण्यम स्वामी, अभिनेता सुरेश गोपी, रूपा गांगुली और पत्रकार स्वपन दास गुप्ता हैं। इसके साथ ही बॉक्सर मैरी कॉम, अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव और पंजाब से भाजपा सदस्य श्वैत मलिक का भी कार्यकाल खत्म होने वाला है।

नगा पीपुल फ्रंट के और नागालैण्ड से आने वाले एकमात्र सदस्य केजी केन्ये भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। आगामी 20 फरवरी को विधान चुनाव के लिए तैयान पंजाब से पांच सीटें खाली हो रही हैं।

वहीं, केरल से सदस्य लोकतांत्रिक जनता दल के एमवी श्रेयम्स कुमार, पंजाब से सदस्य अकाली दल के सुखदेव सिंह ढिंढसा, नरेश गुजराल, केरल से सदस्य और भाकपा नेता के सोमा प्रसाद, त्रिपुरा से आने वाले झरना दास भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

टॅग्स :राज्य सभाकांग्रेसBJPशिरोमणि अकाली दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत