लाइव न्यूज़ :

Delhi Malaria Death: दिल्ली में मलेरिया से चार सालों में पहली मौत, 6 साल के बच्चे की गई जान

By विनीत कुमार | Updated: December 2, 2020 11:55 IST

Malaria in Delhi: दिल्ली में मलेरिया से पिछले चार साल में पहली मौत का मामला सामने आया है। बच्चे की मौत सितंबर में ही हो गई थी। अब रिव्यू के बाद ये बात सामने आई है कि उसकी मौत मलेरिया से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली में मलेरिया के इस साल 223 मामले सामने आ चुके हैंदिल्ली में जिस बच्चे की मौत हुई है वो दक्षिणी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके के जेजे कॉलोनी का रहने वाला था

कोरोना के प्रकोप के बीच देश की राजधानी दिल्ली में मलेरिया से मौत का मामला सामने आया है। मलेरिया से राजधानी दिल्ली में 6 साल के बच्चे की जान चली गई है। पिछले पांच सालों में दिल्ली में मलेरिया से पहली मौत का मामला है। यह मौत दक्षिणी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके के जेजे कॉलोनी में हुई है।

इस बच्चे की मौत दरअसल सितंबर में ही हो गई थी। मौत के कारण को पता करने के लिए राज्य सरकार और नगर निगम ने डेथ रिव्यू कमेटी का गठन किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चे की तबीयत काफी दिन खराब रही और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे को इलाज के लिए पहले भर्ती कराया जाता तो उसे बचाया जा सकता था।

2016 के बाद दिल्ली में मलेरिया से पहली मौत

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इससे पहले सितंबर 2016 में मंडावली के रहने वाले एक शख्स की सफदरगंज अस्पताल में मलेरिया से मौत हो गई थी। नगर निगम के मुताबिक पिछले हफ्ते में वैसे मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, इस साल मलेरिया के 223 मामले सामने आ चुके हैं।

बताया जा रहा है कि जिस बच्चे की मौत हुई है, वो कुछ दिन पहले यूपी के अमरोहा भी गया था। ऐसे में संभव है कि उसे वहां से मलेरिया हुआ हो। हालांकि, निगम के अधिकारी ने कहा कि इसके बावजूद कर्मचारियों को मच्छर रोधी अभियान को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और इस पर ध्यान देने को कहा गया है।

इस बीच पिछले एक हफ्ते में दिल्ली में डेंगू के 49 नए मामले सामने आए हैं। इस साल दिल्ली में इसी के साथ कुल डेंगू मरीजों की संख्या 950 हो गई है।

भारत में मलेरिया के मामलों में कमी

गौरतलब है कि मंगलवार को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि भारत ने मलेरिया से निपटने की दिशा में ‘बड़ी प्रगति’ दिखाई है। दक्षिण-पूर्व एशिया में मलेरिया के मामले 2000 में दो करोड़ थे, जो पिछले साल कम होकर 56 लाख हो गए। 

‘विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2020’ के अनुसार 2019 में दुनियाभर में मलेरिया के 22.9 करोड़ मामले सामने आए। भारत में मलेरिया के मामलों में सबसे अधिक गिरावट आई है, जहां मामले दो करोड़ से गिरकर 60 लाख हो गए हैं।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां