लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: हरियाणा में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत, 67 वर्षीय व्यक्ति ने चंडीगढ़ में तोड़ा दम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2020 09:27 IST

हरियाणा में अब तक कोरोना वायरस के 43 मामले सामने आ चुके हैं और राज्य में पहली मौत हुई है, वहीं 21 लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंबाला के रहने वाले 67 साल के व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है।हरियामा में कोरोना वायरस से मौत का यह पहला मामला है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हरियाणा में मौत का पहला मामला सामने आया है। अंबाला के रहने वाले 67 साल के व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है, जिसका चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में इलाज चल रहा था।

अंबाला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया, 'हरियाणा के अंबाला के एक 67 वर्षीय व्यक्ति की स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (PGIMER) में मौत हो गई है, जिसका कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजीटिव पाया गया था।'

बता दें कि हरियाणा में अब तक कोरोना वायरस के 43 मामले सामने आ चुके हैं और राज्य में पहली मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार हरियाणा में 21 लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के मामले करीब 1800 पहुंच गए हैं, जबकि इस महामारी से 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहरियाणाचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया