नागपुर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली

By फहीम ख़ान | Published: March 12, 2020 12:25 AM2020-03-12T00:25:17+5:302020-03-12T00:25:59+5:30

मिली जानकारी के अनुसार ,ये 45 वर्षीय व्यक्ति हाल में 6 मार्च को ही अमेरिका से भारत लौटा है। इसी बीच बुखार की शिकायत के बाद उसने मेयो अस्पताल से संपर्क किया। उसके खून के नमूने अन्य दो व्यक्तियों के नमूनों के साथ प्रयोगशाला भेजे गए थे।

First coronavirus patient found in Nagpur, 45 year old man returned from US got infected | नागपुर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsनागपुर शहर में कोरोना के 7 संदिग्धों में एक के कोरोना बाधित होने की पुष्टि हो गयी है। 45 वर्षीय व्यक्ति हाल में 6 मार्च को ही अमेरिका से भारत लौटा है।

नागपुर शहर में कोरोना के 7 संदिग्धों में एक के कोरोना बाधित होने की पुष्टि हो गयी है। नागपुर के कलेक्टर रविन्द्र ठाकरे ने इसकी अधिकृत जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है कि नागपुर शहर के मेडिकल मेयो के साथ ही रेलवे अस्पताल में कोरोना के लिए विशेष वार्ड बनाये गए है लेकिन अब तक किसी भी संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव नही आयी थी।

बुधवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। 

मिली जानकारी के अनुसार ,ये 45 वर्षीय व्यक्ति हाल में 6 मार्च को ही अमेरिका से भारत लौटा है। इसी बीच बुखार की शिकायत के बाद उसने मेयो अस्पताल से संपर्क किया। उसके खून के नमूने अन्य दो व्यक्तियों के नमूनों के साथ प्रयोगशाला भेजे गए थे।

बुधवार की रात 9.30 बजे दौरान जांच रिपोर्ट आई तो 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

नागपुर में बुधवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति छह मार्च को अमेरिका से लौटा था।

संक्रमित शख्स को शहर के इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में ही व्यक्ति के नमूनों की जांच हुई थी जिसमें वह पॉजिटिव मिला।

इस बीच प्रदेश के नासिक में एक विवाहित दंपत्ति को कोरोना वायरस के लक्षणों के कारण नासिक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार दोनों पति पत्नी पर्यटक के तौर पर 29 फरवरी को दुबई गये थे और सात मार्च को वापस लौटे हैं। इस बीच प्रदेश की राजधानी मुंबई में आज दो लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है । इस संक्रमण की दोबारा पुष्टि के लिए उन दोनों के नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में दोबारा पुष्टि के लिए भेजे गये हैं।

(पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: First coronavirus patient found in Nagpur, 45 year old man returned from US got infected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे