लाइव न्यूज़ :

Covid-19: आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई पहली मौत, 76 वर्षीय मरीज महिला ने तोड़ा दम

By भाषा | Updated: April 8, 2020 20:21 IST

आगरा में कोरोना वायरस के अब तक 65 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन जिले में मौत का यह पहला मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा में इलाज के दौरान कोविड-19 की 76 वर्षीय मरीज की बुधवार को मौत हो गई।महिला 15 मार्च को नीदरलैंड के लौटे अपने पोते से संक्रमित हुई थी।

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एएसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान कोविड-19 की 76 वर्षीय मरीज की बुधवार को मौत हो गई। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से यह पहली मौत है, हालांकि यहां 65 लोग में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया, ‘‘महिला का नाती 15 मार्च को नीदरलैंड से लौटा था। वह 14 दिन के अनिवार्य पृथक वास में भी रहा था। उस दौरान उसमें संक्रमण के कोई लक्षण सामने नहीं आए और उसे घर जाने दिया गया। लेकिन उसके संपर्क में आने के कारण महिला संक्रमित हो गयीं।’’

उन्होंने बताया कि पहले दो निजी अस्पतालों में 10 दिन तक महिला के अस्थमा का इलाज चलता रहा, लेकिन तबियत बिगड़ने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 65 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से आठ लोग इलाज के बाद घर जा चुके हैं जबकि एक महिला की मौत हुई है।

कोविड-19 संकट की पृष्ठभूमि में आगरा डीसीएम के जनसंपर्क अधिकारी एस.के. श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘आगरा में ट्रेन के डिब्बों में 30 आईसीयू बेड बनाये जा रहे हैं। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल आगरा में ट्रेन के डिब्बों को पृथक वास वार्ड में तब्दील किया जा रहा है।’’

कोविड-19 संकट के बीच मानवीयता से भरपूर एक अच्छी खबर भी आयी है। आगरा शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग ने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल करके अपनी दवाई लाने में मदद मांगी। तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची पीआरवी ने देखा कि वृद्ध की उम्र तकरीबन 8० वर्ष है और वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। आगरा पुलिस पीआरवी 4०71 में तैनात कमांडर राजेश कुमार, होमगार्ड चालक सुल्तान सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग से दवा का पर्चा लिया और उन्हें दवाएं लाकर दीं।

टॅग्स :आगराकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया